फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rail Budget 2015-16: Haryana Public Expectation

'हरियाणा की जनता के साथ 'प्रभु' ने किया धोखा'

Thu, 26 Feb 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 26 Feb 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
Rail Budget 2015-16: Haryana Public Expectation

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने रेल बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किरण चौधरी का कहना कि रेल बजट बेहद निराशाजनक है।

विज्ञापन


हरियाणा का बजट में नाम ही नहीं लिया गया, इसे कुछ देना तो दूर की बात है। हरियाणा के लिए मोदी सरकार का रेल बजट शून्य है। उन्होंने कहा कि बेशक रेल मंत्री हरियाणा से राज्यसभा में सांसद हैं, लेकिन उन्होंने सारे फायदे मुंबई को दे दिए। हरियाणा की जनता के साथ उन्होंने धोखा किया है।

वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रेल बजट को क्रांतिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह रेल बजट रेलवे का कायाकल्प कर देगा। मोदी सरकार ने बेहतरीन रेल बजट पेश किया है। आज तक ऐसा बजट पेश नहीं किया किसी ने।
विज्ञापन


विपक्ष की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है, इसलिए वह ऐसा कह रहा है। विपक्ष का तो काम ही खामियां निकालना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है, वह करके रहती है और इस रेल बजट में जो कुछ कहा गया है, वह होकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन कोटा न होने पर यात्रियों पर पड़ रहा बोझ

Rail Budget 2015-16: Haryana Public Expectation

औद्योगिक नगरी होने के कारण शहर वासियों को ट्रेनों व स्टेशन पर मूलभूत सुविधा अभाव है। जिला की जनसंख्या 13 लाख से अधिक होने के बावजूद आज तक पानीपत जंक्शन पर शहरवासियों के लिए ट्रेनों में दो सीट का कोटा प्राप्त है। शहरवासियों की लंबे से ओपन कोटा की मांग रही है।

ओपन कोटा न होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त बोझ झेलने के साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बार दैनिक रेल यात्रियों को रेल बजट 2015 से काफी उम्मीदें है। कोई पैसेंजर ट्रेन की आस लगाए बैठा है तो कोई सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी सुविधा लागू होने की उम्मीद रखे हैं।

रोजाना पानीपत रेलवे स्टेशन पर करीब 30 हजार यात्रियों को आवागमन होता है। मॉडल स्टेशन पानीपत में दैनिक रेलयात्री इस बार पेश होने वाले रेल बजट से काफी आस लगाए बैठे हैं। रेलमंत्री 26 फरवरी को रेल बजट पेश करेंगे। अमर उजाला ने रेल बजट से अपेक्षा को लेकर यात्रियों से जाना।

ये कहना है डेली पैसेंजर्स का

Rail Budget 2015-16: Haryana Public Expectation

लोगों के लिए पानीपत जंक्शन पर ट्रेनों में सिर्फ दो सीट का कोटा है। जबकि पानीपत, करनाल रेलवे स्टेशन से छोटा नहीं बावजूद इसके यहां ओपन कोटा नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पानीपत स्टेशन से सुबह साढ़े दस बजे के बाद कुरुक्षेत्र की तरफ कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। ऐसे में यात्रियों को इससे असुविधा होती है। बस में ज्यादा किराया देकर सफर करना पड़ता है। पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल तो यात्रियों को राहत प्रदान होगी।
सतबीर देशवाल, दैनिक यात्री

सफर के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्यवर्द्धक खाना नसीब नहीं होता है। मॉडल स्टेशन पर यात्रियों के लिए सस्ता खाना होना चाहिए। रेलवे की ओर से स्टेशन पर फूड प्लाजा बनाने के लिए योजना बनाई थी जो आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। रेल बजट में यात्रियों को इसकी सौगात दी जाए।
अनिल शर्मा, दैनिक यात्री

दैनिक यात्री ने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों में पास की व्यवस्था न लागू होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेल मंत्री बजट में इसकी व्यवस्था करें, जिससे कि यात्रियों को सफर के दौरान असुविधा का सामना न करने पड़े।
बलजीत सिंह, दैनिक यात्री

रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। रेलवे की आमदनी के हिसाब से स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। ट्रेनों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। रेल बजट में स्टेशनों की साफ सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके बाद भी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना साकार हो पाएगा।
गुलशन धमीजा, दैनिक यात्री

पानीपत जंक्शन होने के बाद भी शहर के लिए सिर्फ दो सीट का कोटा है। शहर वासियों की मांग है कि पानीपत में भी ओपन कोटा किया जाए। इससे कि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके  और लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।
दिनेश शर्मा, दैनिक यात्री

पानीपत-खुखराना ब्रांच रेलवे लाइन ट्रैफिक के लिए तैयार लेकिन आज तक लाइन को हरी झंडी का इंतजार है। रेलवे करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों की सुविधा के चलते डबल लाइन का निर्माण किया था। खुखराना स्टेशन पर नौहरा, आसन, शोदापुर, गढ़ी सिकंदरपुर गांवों के लोगों का आवागमन होता है। मोदी सरकार के इस रेल बजट में लोगों को उम्मीद बंधी है।
राणा ठकराल, दैनिक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed