{"_id":"590b52354f1c1b225f8b4572","slug":"raid-on-haryana-mla-jasbir-deswal-s-firms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा के विधायक की कंपनियों पर छापा, 8 करोड़ रु. कैश जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के विधायक की कंपनियों पर छापा, 8 करोड़ रु. कैश जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक जसबीर देशवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद में पड़ने वाले सफीदों से विधायक जसबीर देशवाल की कंपनियों पर जब इनकम टैक्स ने छापा मारा, तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। इनकम टैक्स की रेड में 8 करोड़ रुपए कैश जबकि दो करोड़ रुपए की ज्वैलरी उनके घर और दफ्तर से बरामद की गई है। इनकम टैक्स के अधिकारियों का कहना है कि निर्दलीय विधायक जसबीर देशवाल को समन जारी कर इस पैसे का हिसाब मांगा गया है।
सफीदों के निर्दलीय विधायक एवं स्काईलार्क ग्रुप के मालिक जसबीर देशवाल के आवास और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग ने सफीदों, जींद के अलावा स्काईलार्क ग्रुप के अन्य कार्यालयों पर भी छापेमारी कर रिकॉर्ड खंगाला।
गुडग़ांव, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की अगुआई में हुई छापेमारी की भनक स्थानीय आयकर विभाग के अधिकारियों को भी नहीं दी गई और न ही किसी अधिकारी को जांच में शामिल किया गया।
विज्ञापन
आरोप ये भी है कि विधायक की ये कंपनी नोटबंदी के दौरान पैसों को बदलने में जुड़ी रही थी। इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि कंपनी से जुड़े अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विधायक जसबीर देशवाल की कंपनियों पर इनकम टैक्स का शिकंजा
जिस समय आयकर विभाग की टीम सफीदों पहुंची, उस समय विधायक घर पर नहीं थे। बता दें कि विधायक देशवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को समर्थन दे रखा है। छापेमारी के कारणों का अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसे नोटबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
40 गाडिय़ों में सवार होकर आए थे आयकर अधिकारी
आयकर विभाग के अधिकारी विधायक के सफीदों के व्यापारिक और आवासीय संस्थानों पर छानबीन करने पहुंचे। इसी दौरान जींद और राजस्थान में रेड डाली गई। सफीदों में लगभग एक दर्जन स्थानों और जींद के तीन स्थानों के अलावा राजस्थान के कार्यालयों में भी छानबीन की गई। टीम ने कुछ ही देर में विधायक के आवास शंकर भवन, उनके रिश्तेदार और पार्टनर स्काइलार्क ग्रुप के एमडी जगबीर ढुल के आवास को भी कब्जे में ले लिया।
भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देखकर शहर में हड़कंप मच गया। स्काइलार्क ग्रुप के खेड़ा खेमावती गांव में स्थित मुख्य कार्यालय स्काईलार्क फीड मिल, शंकर भवन, सीता श्याम कालोनी स्थित स्काईलार्क एमडी जगबीर ढुल का आवास, स्काईलार्क हैचरी उरलाना, स्काइलार्क इक्वीपमेंट आंटा, स्काईलार्क फार्म, स्काईलार्क हैचरी के जींद स्थित कार्यालय, स्काइलार्क हैचरी पार्टनर सुरेंद्र ढुल का आवास, मैटीस स्कूल एवं कॉलेज अंटा, विधायक के भतीजे आढ़ती संजय देशवाल की दुकान, स्काइलार्क फीड राजस्थान, विधायक के पुत्र एडवोकेट जितेंद्र देशवाल के आवास पर भी छापेमारी की।