फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid in Zirakpur lottery Bazar on Base of Amar Ujala News

अमर उजाला की खबर पर लॉटरी बाजार में छापा

Wed, 18 Jun 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 18 Jun 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Raid in Zirakpur lottery Bazar on Base of Amar Ujala News

स्थानीय लॉटरी बाजार में सरकारी लॉटरी की आड़ में अवैध रूप से चल रहे सट्टा संबंधी समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए मंगलवार को लॉटरी बाजार में छापेमारी की। इसका नेतृत्व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बाजार को पूरी तरह से घेर कर कई घंटे बारीकी से छानबीन की। इस दौरान पुलिस को कोई भी अनुचित सामग्री नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई को एंटी करपशन सेल के पदाधिकारियों ने महज खानापूर्ति की कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन


सेल व भाजपा मंडल के प्रधान नरिंदर गोयल, चेयरमैन नौनिहाल सोढी, भूपिंदर सिंह वालिया, जतिंद्र सिंह नंबरदार आदि ने आरोप लगाया कि लंबे समय से स्थानीय निवासी पुलिस को सरकारी लॉटरी की आड़ में सट्टा चलने की सूचना दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर जब स्थानीय लोगों के पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मिलने और मामला मीडिया में तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने खानापूर्ति के लिए छापेमारी की।

सेल के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जून को खबर प्रकाशित होने के बाद से ही बाजार में सट्टे का कारोबार बंद है। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की और वहां कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बाजार में चल रहे सट्टे की सीडी भी दी थी।

पुलिस चाहती तो उसे आधार बनाकर भी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं, लेकिन पुलिस ने पहले ही छापेमारी की जानकारी देकर दिखावे के लिए यह कार्रवाई की। सेल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए सट्टे का कारोबार बंद नहीं करवाया तो वह बाजार के बाहर धरना देंगे।

बाजार पर रखी जाएगी नजर: एसपी

एसपी (डी) जीएस ग्रेवाल ने कहा कि लंबे समय से बाजार में सट्टा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। उन्होंने माना कि पिछले दिनों मामला मीडिया में आने के बाद दुकानदार अलर्ट हो गए थे, जिसके चलते छापेमारी में कुछ हाथ नहीं लगा।


उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को थोड़े दिन इसकी जानकारी किसी को न देने की बात कही थी। एसपी ने कहा कि लगातार बाजार पर नजर रखी जाएगी और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed