{"_id":"94cb36d2cb403a9393a1277ea39d28f7","slug":"rahul-gandhi-not-responsible-for-lok-sabha-election-defeat-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनाव में हार के लिए राहुल नहीं हैं जिम्मेदार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चुनाव में हार के लिए राहुल नहीं हैं जिम्मेदार'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नेता अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार के लिए मुख्य कारण यह रहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए जनहित के कार्यों को सही ढंग से आम लोगों तक नहीं पहुंचा पाई।
विज्ञापन
पार्टी अपनी हार पर मंथन कर रही है। इस मंथन के बाद पार्टी पूरी तरह मजबूत होकर एक बार फिर जनता के सामने आएगी। बब्बर रविवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में बब्बर ने कहा कि यूपीए सरकार के कुछ नेताओं की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान किए गए घोटालों का भी आम जनता पर उल्टा असर पड़ा है। अगर कांग्रेस के नेताओं ने घोटाले किए हैं, तो कांग्रेस ने इसकी प्रतिक्रिया को सहन भी किया है।
विज्ञापन
आम जनता ने कांग्रेस के खिलाफ फतवा दिया है। अब कांग्रेस को अपने उन नेताओं के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेना होगा और उनको संगठन से भी दूर रखना होगा, जिनका नाम भ्रष्टाचारों की सूची में है और जिनके नाम के साथ घोटाला शब्द जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं। न ही लोगों ने राहुल को नकारा है। लोगों ने एक बार भाजपा को भी समय दिया है। देखो, भाजपा आम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
राज बब्बर ने कहा कि पंजाब में नशा एक मुख्य मुद्दा बन चुका है। अकाली-भाजपा नेताओं के नशा तस्करों के साथ संबंध दुनिया के सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि पंजाब में सत्ताधारियों को लोगों ने हराया है।
अमृतसर के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके सारे पंजाब की आवाज और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को संसद में भेजा है। जल्दी ही पंजाब की सच्चाई कैप्टन संसद में उठा कर दुनिया के सामने पंजाब के सत्ताधारियों के चेहरे को बेनकाब करेंगे।
बब्बर ने कहा कि पंजाब में जो भी नेता नशे के कारोबार में शामिल है, पंजाब की जनता को उनके खिलाफ खुल कर मैदान में आना चाहिए। अगर नशे के कारोबार में कांग्रेस के भी किसी नेता का नाम है तो उसे भी माफ नहीं किया जाना चाहिए।
पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिले भारी समर्थन पर बब्बर ने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा तबदीली और नई चीज पर प्रेक्टिकल करते हैं। पहले पीपीपी पर प्रेक्टिकल किया अब आप पर किया है। इस अवसर पर उनके साथ जुगल किशोर शर्मा, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुनील दत्ती, दिनेश बस्सी, गुरजीत औजला, लाली मजीठिया और डॉ. राजकुमार मौजूद थे।