फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra will enter Haryana from UP on January 5

Haryana: पांच जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, यूपी से पानीपत में होगी एंट्री

Tue, 03 Jan 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है। यूपी बार्डर से पानीपत में प्रवेश करने से लेकर अंबाला से पंजाब में एंट्री करने तक का पूरा शेड्यूल कांग्रेस ने तैयार कर लिया है। यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पांच जनवरी को शाम साढ़े छह बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द पानीपत पहुंचेंगे। यहीं उनका रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra will enter Haryana from UP on January 5
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी को यूपी से हरियाणा में प्रवेश कर छठे दिन 10 जनवरी को पंजाब में दस्तक देगी। पदयात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में पदयात्रा के साथ साथ रात्रि प्रवास करेंगे।

विज्ञापन


तय शेड्यूल के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पांच जनवरी को शाम साढ़े छह बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द पानीपत पहुंचेंगे। यहीं उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद छह जनवरी को यात्रा सनोली-पानीपत रोड से शुरू होगी और 10 बजे जीटी रोड पानीपत में सुबह एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। पानीपत नई अनाज मंडी में दोपहर का भोजन और हुडा ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा। 
विज्ञापन


सात जनवरी को पदयात्रा करनाल में प्रवेश करेगी और सुबह 6 बजे कोहंड गांव घरौंडा से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। सुबह 10 बजे करनाल में अपर्णा अस्पताल मधुबन  पहुंचेगी। साढ़े तीन बजे पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से यात्रा शुरू होगी और शाम को साढ़े छह बजे एनडीआरआई चौक करनाल पहुंचेगी। यहां झिलमिल फिलिंग स्टेशन के पास उचाना करनाल में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा और 8 जनवरी को करनाल में सुबह छह बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी करनाल से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा 10 बजे ग्रेट खली ढाबा के पास समानाबाहू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आठ जनवरी को यात्रा साढ़े तीन बजे जिला कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। झिरबड़ी से शुरु होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर शाम साढ़े छह बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा। नौ जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा जीटी रोड स्थित गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा को तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचना है। इसके उपरांत पदयात्रा साढ़े तीन बजे पट्टी बोरीपुर क्रॉस से शुरु होगी और शाम साढ़े 6 बजे अंबाला जिला के मोहड़ा मौलाना आकर रुकेगी। यहां यात्रा का रुख अंबाला छावनी की अनाज मंडी की ओर होगा और यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। 10 जनवरी को पदयात्रा सुबह छह बजे शाहपुर अंबाला छावनी से शुरू होगी और 10 बजे फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला से चलकर अंबाला के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर शाम को पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed