फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi and Charanjit Singh Channi persuade Navjot Singh Sidhu before announcing CM face in Punjab

Punjab election 2022: रास्ते में दिखा कुछ ऐसा कि सिद्धू हो गए नाराज, राहुल गांधी, चन्नी व जाखड़ ने डेढ़ घंटे मनाया

Sun, 06 Feb 2022 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 10:00 PM IST
सार

कांग्रेस ने पंजाब में चुनाव से पहले अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। चन्नी व सिद्धू के बीच दौड़ थी। मगर बाजी चरणजीत सिंह चन्नी ने मार ली है। अगर कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले सीएम होंगे। यह घोषणा लुधियाना में राहुल गांधी ने की।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Charanjit Singh Channi persuade Navjot Singh Sidhu before announcing CM face in Punjab
चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हलवारा से रवाना होने के बाद राहुल गांधी का काफिला सीधा हयात रीजेंसी में पहुंचा। उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ मौजूद रहे। हलवारा से रवाना होते वक्त सुनील जाखड़ कार चला रहे थे। राहुल गांधी उनके साथ बैठे थे। चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू पिछली सीट पर बैठे थे। 

विज्ञापन


जैसे ही उनका काफिला हर्षिला रिजॉर्ट के सामने से गुजरा तो कार में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू की नजर राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीरों वाली होर्डिंग पर टिक गई। सूत्र बताते हैं हयात रीजेंसी पहुंचने के बाद नवजोत सिद्धू नाराज हो गए। इसके बाद राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ ने बंद कमरे में मीटिंग कर सिद्धू को मनाने की कोशिश की और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अपने साथ रैली स्थल पर लाने में कामयाब हो सके। मान-मनौव्वल के कारण वर्चुअल रैली में डेढ़ घंटे की देरी हुई। हालांकि इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मंच संभाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने अपने भाषण में गांधी परिवार से दो प्रधानमंत्रियों की शहादत को याद किया और अंत में गरीबों व अनुसूचित जाति को ऊपर उठाने की बात कहकर अपना संकेत साफ कर दिया। राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ के साथ करीब साढ़े तीन बजे रैली में पहुंचे। 

दाखा में लोगों ने किया स्वागत, गाड़ी के ऊपर बैठ किया अभिवादन

सीएम चेहरे के एलान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी का अलग अंदाज देखने को मिला। सादे रहने वाले चरणजीत सिंह चन्नी एक दम से धुरंधर नेताओं की तरह बाहर निकले और अपने समर्थकों का अभिवादन करने के बाद वह चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े। रिजॉर्ट से राहुल गांधी अलग तो चरणजीत सिंह चन्नी अलग निकले। 

राहुल गांधी पहले ही जा चुके थे जबकि चरणचीत सिंह चन्नी रायकोट में रैली को संबोधित करने निकले। जैसे ही वह बाहर निकले तो दाखा से उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के दफ्तर के बाहर समर्थकों को देख चन्नी सेलिब्रिटी की तरह गाड़ी की छत पर बैठे और लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान समर्थकों ने फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया।


 
इसके बाद रायकोट में रैली को संबोधित किया। वहां रैली में कहा कि सफेद कागज पर लिखवा लें कि रायकोट के लिए जो कहेंगे कर दूंगा। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सम्मान दिया है। गरीब घर के बेटे को इतना ऊपर उठाना किसी पार्टी के बस में नहीं है, यह काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। इसके लिए उन्होंने जहां कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया, वहीं राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ सहित तमाम नेताओं का धन्यवाद किया। 

रायकोट में रैली को संबोधित करने के बाद वह जगरांव स्थित नानकसर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां नतमस्तक होने के बाद वह सीधे आत्म नगर हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल के लिए हो रही रैली में पहुंचे। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद वह सीधे नार्थ हलके से प्रत्याशी राकेश पांडे के क्षेत्र बस्ती जोधेवाल में स्थित श्री रविदास मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे और वहीं सामने गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed