फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ragistry fees, online system, digitalization, mohali, mohali nagar nigam, mohali administration

गुडन्यूज, मोहाली में अब ऑनलाइन भर पाएंगे रजिस्ट्री फीस

Thu, 07 Apr 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
ragistry fees, online system, digitalization, mohali, mohali nagar nigam, mohali administration
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
मोहाली राज्य की पहली ऐसी तहसील बन गई है। जहां पर ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से रजिस्ट्री फीस ऑनलाइन भरी जा सकती है। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने वीरवार को तहसीलदार मोहाली के दफ्तर की औचक चेकिंग करने के बाद दी। उन्होंने बताया कि ई रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को रजिस्ट्री करवाने के समय से पैसे साथ नहीं लाने पड़ते हैं। उनकी सुरक्षा यकीनी बनी रहती है। इससे लूटपाट की घटनाएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मोहाली तहसील रजिस्ट्री फीस ऑनलाइन भरने से कैश लेस हो गई है। इसके तहत रजिस्ट्रियां करवाने वाले रजिस्ट्रेशन, कंप्यूटर और इंतकाल फीस का भुगतान घर बैठकर कर पाते हैं। इसके अलावा बैंकों के माध्यम से भी ऑनलाइन फीस जमा करवाकर रजिस्ट्री करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज व भरी फीस की रसीद लगाकर रजिस्ट्ररी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व विभाग के समूह अधिकारियों को अपने काम में पारदर्शिता लाने के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम लखमीर सिंह, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, अर्जुन सिंह गरेवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शिता से होता है काम: तहसीलदार
इस मौके तहसीलदार रविंदर बंसल ने बताया कि मोहाली तहसील में कामकाज पूरी पारदर्शिता से किया जाता है। लोगों के काम को पहल के आधार पर किया जाता है।  उन्होंने बताया कि आपसी रिश्तों में अब तक 780 रजिस्ट्रियां तबदील हुई हैं। जिनकी कुल कीमत 288 लाख 73 लाख 15 हजार 220 रुपये है। उन्होंने बताया कि उक्त केसों में लोगों से किसी भी तरह की कोई फीस नहीं वसूली गई। इस कारण लोगों को 27 करोड़ 91 लाख 53 हजार 722 रुपये का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed