{"_id":"64bfe88c41895c3b6605bfd0","slug":"raghav-chadha-said-president-rule-should-be-imposed-in-manipur-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: राघव चड्ढा बोले- मणिपुर में मानवता पर हमला, सरकार को बर्खास्त कर तुरंत राष्ट्रपति शासन लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manipur Violence: राघव चड्ढा बोले- मणिपुर में मानवता पर हमला, सरकार को बर्खास्त कर तुरंत राष्ट्रपति शासन लगे
Tue, 25 Jul 2023 08:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:54 PM IST
सार
राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर में सिर्फ संविधान की धारा 355 और 356 का ही उल्लंघन नहीं हुआ बल्कि वहां मानवता पर हमला हुआ है। शांति-व्यवस्था कायम करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार के कंट्रोल के बाहर हो गई है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा।
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मणिपुर मामले पर सवाल पूछे जाने के कारण राज्यसभा से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित करने की राघव चड्ढा ने कड़ी आलोचना की है। राघव चड्ढा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि संसद में शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा, जहां देश के एक बेहद ज्वलंत मुद्दे पर सवाल करने पर किसी राज्यसभा सांसद को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद का पूरे सत्र के लिए निलंबन विशेष परिस्थिति में किया जाता है। ऐसा तब किया जाता है जब उस सांसद ने संसद के भीतर कोई हिंसक कार्य किया हो या उसने संसद का कोई प्रस्ताव फाड़कर सभापति की कुर्सी की ओर फेंका हो या उसने अपनी कोई गतिविधियों से संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई हो लेकिन सांसद संजय सिंह को सिर्फ सभापति की कुर्सी के पास जाकर सवाल करने पर पूरे सत्र से निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना सिर्फ एक राज्य का मसला नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए इस मुद्दे पर संसद में विशेष चर्चा कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मणिपुर में सिर्फ संविधान की धारा 355 और 356 का ही उल्लंघन नहीं हुआ बल्कि वहां मानवता पर हमला हुआ है। शांति-व्यवस्था कायम करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सरकार के कंट्रोल के बाहर हो गई है, इसलिए केंद्र सरकार तुरंत मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करे और वहां राष्ट्रपति शासन लागू करे।
विज्ञापन