फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   radio frequency alery for any emergency in chandigarh

रेडियो पर आपात के लिए फ्रीक्वेंसी निर्धारित होगी

Sat, 30 Jan 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
radio frequency alery for any emergency in chandigarh

आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। अब रेडियो पर बैंडविड्थ निर्धारित की जाएगी। जिससे कोई भी जानकारी तुरंत ब्रॉडकास्ट की जा सके। इस तरह के नए सिस्टम पर डीसी एफएम रेडियो के विशेषज्ञों से मीटिंग कर चुके हैं। शुक्रवार को होम गार्ड्स और अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ डीसी ऑफिस में मीटिंग हुई। जिसमें नए सिस्टम पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक नए सिस्टम को हैक नहीं किया जा सकता। साथ ही बम या भूकंप की स्थिति में भी यह काम करेगा। इससे पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे 32 हाई अलर्ट सायरन को भी हाईटेक किया जा रहा है। हाई अलर्ट सायरन को सेंसर सिस्टम से जोड़ने की तैयारी है। ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि आपात स्थिति में अपने आप खतरा भांपकर यह शहरवासियों को जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed