{"_id":"5cfa2a33bdec22071f56da80","slug":"questions-raised-on-punjab-university-house-allotment-procedure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में हाउस अलॉटपमेंट पर उठे सवाल, एक मकान कर दिया दो कर्मियों को आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में हाउस अलॉटपमेंट पर उठे सवाल, एक मकान कर दिया दो कर्मियों को आवंटित
Fri, 07 Jun 2019 02:41 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
flat allotment
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के हाउस अलाटमेंट की प्रक्रिया पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ही मकान दो लोगों को आवंटित करने के आरोप लगे हैं। हैरत तो यह है कि वीसी व डीयूआई ने जिस कर्मचारी को मकान आवंटित किया वही मकान ओपन काउंसिलिंग में दूसरे कर्मचारी को दे दिया गया। कर्मचारी नेता हरप्रीत सिंह ने एससी आयोग को शिकायत भेजी है। भेदभाव करने का आरोप लगाया।
साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है। सेंटर फॉर नैनो साइंस एंड नैनो टेकभनोलॉजी में क्लर्क एवं एससी, एसटी व ओबीसी कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरप्रीत सिंह ने डीयूआई प्रो. शंकर झा से मेडिकल ग्राउंड पर ग्राउंड फ्लोर पर मकान आवंटित करने का आग्रह किया। इस पर कमेटी भी बनी और कमेटी ने उनके नाम पर आवास देने पर मुहर लगा दी।
टाइप थ्री 54 नंबर मकान आवंटित कर दिया। आरोप है कि इसी मकान को 6 जून को हुई ओपन काउंसिलिंग में शामिल कर लिया गया और एक अन्य कर्मचारियों को दे दिया गया। हरप्रीत सिंह ने कमेटी के सदस्यों व अन्य अधिकारियों के सामने भी मामला रखा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। अब उन्होंने एससी आयोग में शिकायत की है। साथ ही वीसी को पत्र दिया है। हरप्रीत सिंह का कहना है कि जाति के आधार पर मकानों का आवंटन हो रहा है। वह हाईकोर्ट में इस मामले को ले जाएंगे।
विज्ञापन
आवास आवंटन पर फाइनल निर्णय लेने का अधिकार डीयूआई व वीसी के पास है, लेकिन पहले कमेटी की ओर से काउंसिलिंग की जाती है और उसी में आवास आवंटित होते हैं।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार पीयू