फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Questions raised, if PU is closed so why are MTS employees being recruited

उठे सवाल : पीयू बंद है तो क्यों की जा रही एमटीएस कर्मचारियों की भर्तियां

Mon, 03 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Questions raised, if PU is closed so why are MTS employees being recruited
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कोरोना के बाद से अब तक नहीं खुला है। विभागों में भी काम नहीं हो रहा है। शिक्षक हड़ताल पर लंबे समय से हैं। शोध भी प्रभावित है। इसी बीच एमटीएस कर्मचारियों को रखा जा रहा है। इस पर कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने सवाल खड़े किए हैं। कुछ ने उच्च अधिकारियों को फोन करभी अवगत कराया है। उनका कहना है कि जब पीयू को अभी जरूरत ही नहीं है तो कर्मचारी क्यों रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इसे बैकडोर इंट्री माना जाएगा। कुछ कर्मचारियों ने भी सवाल खड़े किए हैं। अब वह चांसलर कार्यालय को पत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में 300 एमटीएस कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो गया था। उस दौरान रिनुअल इनका नहीं किया गया। कहा गया कि विश्वविद्यालय बंद चल रहा है। ऐसे में कर्मचारी नहीं रखे जा सकते। स्थिति आज भी वैसी ही है। कैंपस नहीं खुला। केवल पीजी के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। आरोप है कि बड़ी संख्या में एमटीएस कर्मचारियों की भर्तियां की गई हैं जो आउट सॉर्सिंग से हो रही हैं। इस प्रकरण की जांच की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस भर्ती के नाम पर बड़ा खेल होता है। हटाए गए पुराने कर्मचारियों को तो पूरी जगह नहीं मिली, लेकिन नए लोगों को रखा जा रहा है। पीयू प्रशासन का तर्क है कि वह जरूरत के हिसाब से ही कर्मचारियों को रखता है। विभागों की मांग पर उन्हें कर्मचारी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed