फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   quality health services in Haryana

हरियाणा वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Thu, 14 Nov 2013 09:52 PM IST
Updated Thu, 14 Nov 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
quality health services in Haryana

हरियाणा की स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं और सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ब्रिटेन के साथ समझौता किया जाएगा।

विज्ञापन


जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, प्रत्यारोपण तथा प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान का हस्तांतरण सहयोग में सुधार होगा।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने यहां ब्रिटिश उप उच्चायोग के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ‘भारत-ब्रिटेन स्वास्थ्य देखभाल सहयोग’ विषय पर आयोजित एक बैठक के दौरान दी।

इस अवसर पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त डेविड लिलियोट और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन एवं हरियाणा के बीच चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना तथा उन विषयों पर आपसी सहमति बनाना है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से ब्रिटेन के साथ यह अपनी तरह की पहली शुरूआत है। जिसमें चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों की कार्य कुशलता को बढ़ाने, लंदन एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर राज्य में एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त बनाने, ई-हेल्थ तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव नवराज संधू, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डा. राकेश गुप्ता, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. एनके अरोड़ा ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच परस्पर सहयोग के मुद्दों पर आपसी सहमति बन जाएगी,जिसके बाद समझौते की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed