फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   purpose to organise narendra modi rally in chandigarh

मोदी की रैली से यूटी प्रशासन ने एक तीर से दो निशाने साधे

Sun, 06 Sep 2015 01:37 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
purpose to organise narendra modi rally in chandigarh

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है। इसे कराने के पीछे यूटी प्रशासन का मकसद बेहद खास है। प्रशासन एक तीर से दो निशाने साध रहा है।

विज्ञापन


एक तो सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट्स का काम अधूरा पड़ा है, जिसका प्रधानमंत्री से उद्घाटन न करवाकर प्रशासन किरकिरी से बच गया, दूसरा रैली आयोजित करवा कर प्रशासन ने भाजपा को भी खुश कर दिया।
विज्ञापन


अगर सेक्टर-25 की रैली भाजपा करवाती तो लाखों रुपये का खर्चा भी पार्टी को वहन करना पड़ता। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह नरेंद्र मोदी की पहली रैली है।

मालूम हो कि मोदी शहर में पार्टी के प्रभारी भी रह चुके हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल में धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स की चाबियां सौंपने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के चंडीगढ़ दौरे का यह शेड्यूल रहेगा

purpose to organise narendra modi rally in chandigarh

पीएमओ से चंडीगढ़ भाजपा के पास प्रधानमंत्री के आने का जो शेडयूल आया है उसके अनुसार 10 बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने केबाद मोदी पीजीआई में आयोजित कांफ्रेस में भाग लेने चले जाएंगे। इसके बाद 11.30 बजे पीजीआई से निकल कर सेक्टर-25 में रैली को संबोधित करने जाएंगे।

एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने की योजना
भाजपा की ओर से एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने की योजना बनाई गई है जिसमे से 30 हजार लोग चंडीगढ़ के होंगे। जबकि बाकी भीड़ लाने की जिम्मेवारी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल भाजपा को सौंपी गई है। इन सभी राज्यों के भाजपा विधायक भी शामिल होंगे। चंडीगढ़ की तरह पंचकूला और मोहाली से भी हजारों लोग रैली में उपस्थिति होंगे।

कांग्रेस कर सकती है प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी भी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही है। इसके लिए पार्टी ने नेताओं के सुझाव भी मांगे हैं। जबकि हाउसिंग इंप्लाइज सोसाइटी पहले ही प्रदर्शन करने की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि प्रदर्शन करने का विचार किया जा रहा है। इस समय हर कोई महंगाई से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed