फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purbal arrested in Tarn Taran with mobile and pistol

तरनतारन में पिस्टल, मोबाइल के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/तरनतारन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/तरनतारन Updated Tue, 28 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Purbal arrested in Tarn Taran with mobile and pistol
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
तरनतारन में कैरों पट्टी पुल पर लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पकड़ा गया युवक अपने साथी के साथ किसी का पीछा कर रहा था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग उसे पाकिस्तानी आतंकी बता रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति के पास एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक दूरबीन मोबाइल और भारतीय करेंसी भी बरामद हुई है। संदिग्ध व्यक्ति से पहले तो थाना पट्टी की पुलिस ने पूछताछ की और बाद में उसे तरनतारन के सीआईए स्टाफ में लाया गया है।
विज्ञापन


वहां एसएसपी दर्शन सिंह मान एसपीडी तिलक राज डीएसपी पट्टी सोहन सिंह और डीएसपी अश्वनी कुमार अत्री पूछताछ  कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूत्रों अनुसार पट्टी के कैरों पट्टी रोड से लोगों की ओर से पकड़ा गया यह संदिग्ध व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था और पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में ब्राह्मणी वाला गांव की रेकी कर रहा था।


सूत्रों के अनुसार यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर का रहने वाला है और इसके पास से बरामद होने वाला पिस्टल भी अनाधिकृत रूप से इसके पास था। इसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल से फरार होने में सफल रहा। एसएसपी दर्शन सिंह मान का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed