फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puppet Show in Chandigarh

11 कहानियों में देखने को मिली बुल्गारिया की संस्कृति

Sat, 01 Mar 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Puppet Show in Chandigarh
बुल्गारिया के लोक परिवेश और पौराणिक सभ्यता को टैगोर थिएटर में पपेट शो के माध्यम से पेश किया बुल्गारिया के कलाकारों ने। टुंबा लुंबा ढोल की लय और ध्वनि का एक शब्द चित्र है।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर यूटी चंडीगढ़ और टैगोर थिएटर सोसाइटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पपेट शो के  आखिरी दिन बुल्गारिया के कलाकारों ने पपेट शो टुंबा लुंबा पेश किया।
विज्ञापन


40 मिनट के पपेट शो को 11 छोटी-छोटी कहानियों में पेश किया गया। हर एक कहानी में संगीत के माध्यम से बुल्गारिया में हुए बदलाव को दर्शाया गया। इसकी खास बात इसमें भाग लेने वाले चार कलाकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अलग-अलग मास्क पहन कर कुल 40 पपेट का रोल निभाया। पपेट को बुल्गारिया फोक म्यूजिक के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया गया। इसका लेखन और निर्देशन हरिस्टीना अर्सेनोवा ने किया।

स्कनोग्राफी एमीलियाना टोटेवा ने की। पपेट के रूप में निदिलीना रोसिलीनोवा, रुमायना करालेवा, डीआन रूसेव और र्जीओजी मिनकोव थे।

बुल्गारिया में फेमस नहीं पपेट शो: हरिस्टीना

टुंबा लुंबा पपेट शो की डायरेक्टर हरिस्टीना अर्सेनोवा ने शो से पहले हुई बुल्गारिया और खुद से जुड़ी कुछ बातें बताईं। हरिस्टीना ने कहा कि बुल्गारिया बहुत छोटा देश है, जहां की आबादी बहुत कम है। इसलिए वहां पपेट शो बहुत ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है।

बुल्गारिया में पपेट शो को बच्चों का खेल माना जाता है। इसलिए उन्होंने इसे एक मुकाम दिलाने के लिए प्रयास करना शुरू किया। इस प्रोफेशन में 12 वर्ष से इस काम से जुड़ी हूं और टीम में जो लोग हैं, वह भी थिएटर से पासआउट स्टूडेंट हैं।


ये पिछले कई वर्षों से हमारे साथ जुड़े हैं। टुंबा लुंबा का अर्थ है ड्रम से निकली हुई आवाज, जिससे पूरे शरीर में सिहरन पैदा होती है और मन नाचने को करता है। यह एक ऐसा भाव है जिसको जीवन का संगीत कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed