फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Women Reactions on Free Bus Facility announce by Punjab Government in budget

महिला दिवस पर सौगात : कैप्टन सरकार ने की मुफ्त बस सफर की घोषणा, पढ़ें- इस तोहफे पर क्या बोलीं पंजाब की महिलाएं

Mon, 08 Mar 2021 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab Women Reactions on Free Bus Facility announce by Punjab Government in budget
मुफ्त बस सेवा पर महिलाओं की प्रतिक्रियाएं। - फोटो : अमर उजाला

महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को बीच पंजाब सरकार ने बजट में महिलाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का एलान किया है। आइए जानते हैं कि सरकार की इस बड़ी राहत पर पंजाब की महिलाओं की प्रतिक्रियाएं। 

विज्ञापन


हिंदी कवयित्री डॉ. पूनम गुप्ता ने कहा कि महंगाई के समय में सरकार ने बस किराया महिलाओं के लिए मुफ्त कर बड़ा कदम उठाया है। अब यह केवल एक चुनावी एलान न रह जाए, इसके लिए इसे प्रभावी ढंग से जितना जल्दी हो सके लागू किया जाए। महिलाओं को महिला दिवस पर मिला यह बड़ा तोहफा है।    
विज्ञापन


वार्ड नंबर 29 से पार्षद सुनीता गुप्ता ने कहा कि महंगाई के दौर में कहीं जाना हो तो कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में बस किराया मुफ्त होने से राहत मिली है। अब महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसलिए सरकार का यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में अध्यापिका वीना भारती ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं और विद्यार्थियों को ही मुफ्त बस सुविधा दी जानी चाहिए। उच्च घरानों की महिलाओं और विद्यार्थियों को यह सुविधा देना गलत है। इससे पंजाब सरकार पर ही आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले से ही कर्ज की मार झेल रहे राज्य की हालत और खस्ता होगी।


संगरूर में महिलाएं खुश

सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा देने की घोषणा से सुनाम में महिलाएं खुश हैं। कैप्टन सरकार के इस कदम को महिलाओं ने ऐतिहासिक बताया है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नारी शक्ति को सम्मान देने में अव्वल साबित हो रहे हैं।

नगर काउंसिल की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एव पार्षद कोमल कांसल ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से महिला को मजबूत किया जा रहा है। निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के बाद कैप्टन सरकार का यह दूसरा बड़ा कदम है। पार्षद दीपिका गोयल ने कहा कि कैप्टन सरकार की इस घोषणा से नारी शक्ति को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। शिक्षा ग्रहण करने व नौकरी करने वाली महिलाओं को लाभ होगा।

ऐतिहासिक बजट
एंटी ड्रग्स यूथ क्लब के अध्यक्ष राजिंदर सिंह परमार ने राज्य के बजट को ऐतिहासिक बताया। परमार ने कहा कि अब महिलाओं को पंजाब सरकार की बसों में कहीं भी जाने-आने के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ेगा, इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी बस यात्रा फ्री कर दी गई है। परमार ने बताया कि बजट में राज्य के 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपये और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ करने का भी एलान स्वागत योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed