{"_id":"62873fb2b4d0353f5312663f","slug":"punjab-weather-update-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: आज से बदल सकता है मौसम, हल्की बूंदाबांदी से आएगी तापमान में गिरावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: आज से बदल सकता है मौसम, हल्की बूंदाबांदी से आएगी तापमान में गिरावट
Fri, 20 May 2022 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 12:44 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में 20 मई को लू चलने का अनुमान है। पंजाब में शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आज से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 20 से 21 मई को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में 20 मई को लू चलने का अनुमान है। पंजाब में शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर में 20 को लू चलने की संभावना है। अमृतसर और तरनतारन में हालात सामान्य रहेंगे। दोआबा के होशियारपुर और नवांशहर में आने वाले दिनों में लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। वहीं कपूरथला और जालंधर में हालात सामान्य रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वेस्ट मालवा के अधिकांश जिलों में लू लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन