फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Two terrorists arrested linked to Babbar Khalsa

पंजाब: बब्बर खालसा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, एक आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी 

Sun, 05 May 2019 05:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab: Two terrorists arrested linked to Babbar Khalsa
बब्बर खालसा के आतंकी (फाइल फोटो) - फोटो : self

पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले गांव कौलगढ़ निवासी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। इसके  बाद पुलिस ने जसप्रीत को हथियार मुहैया करवाने वाले यूपी के मोहल्ला काजीपुर टांडा जिला रामपुर के मोहम्मद शरीफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शनिवार को बलाचौरकी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


बलाचौर पुलिस ने बीती 7 फरवरी को आर्म्स एक्ट व अनलाफुट एक्टिविटीज एक्ट के तहत नाभा जेल में बंद पल्लियां के अरविंदर, रोपड़ जेल में बंद कौलगढ़ के गुरदीप व बिछोड़ी के हर्षदीप व कौलगढ़ के जसप्रीत पर मामला दर्ज कर आतंकी अरविंदर व गैंगस्टर गुरदीप उर्फ छोटा कुतरा को जेल से लाकर उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस फरार चल रहे जसप्रीत, हर्षदीप व तीसरे साथी मोहम्मद शरीफ के राज नहीं उगलवा पाई थी। आरोप था कि अरविंदर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कहने पर गुरदीप व जसप्रीत को पिस्तौल व एक लाख 80 हजार रुपये मुहैया करवाए और उन्हें सड़ोया व बिछोड़ी में हुईं बेअदबियों के मामले में बदला लेने को कहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जसप्रीत को गांव रूढकी मुगलां के पास से 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को एक पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए हैं। यही नहीं पुलिस जसप्रीत के जरिये ही आतंकियों को पाकिस्तान से पैसे मुहैया करवाने वाले मोहम्मद शरीफ को भी गिरफ्तार करने में सफल हुई, जोकि पाकिस्तान के साथ व्यापार करता है और उसी ने अपने एक पाकिस्तानी रिश्तेदार हाजी इकबाल के जरिये उन्हें 1 लाख 65 हजार रुपये मुहैया करवाए थे। एसपी बजीर सिंह एवं सीआईए इंचार्ज अजीत पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके अन्य लिंक के  बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed