पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैप्टन के निशाने पर सीएम चन्नी, विवादों में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति
कांग्रेस में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति विवादों में घिर गई है। सुनील जाखड़ के बाद लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस फैसले पर अपना विरोध जताया। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पहले ही इस मामले पर हमलावर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के किसानों को कृषि कानूनों के बारे में भ्रमित न करें। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं। बस नेताओं की कार्यप्रणाली अलग है। कांग्रेस में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति पर विवाद छिड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल ने सीएम चन्नी से सवाल पूछा तो वहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी ही सरकार को घेरा। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
कैप्टन ने सीएम चन्नी पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर कांग्रेस पार्टी और उसमें अपने पुराने सहयोगियों के प्रति लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। शनिवार को कैप्टन ने अपनी कैबिनेट में मंत्री रहे और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब में किसानों को कृषि कानूनों के बारे में भ्रमित न करें। पढ़ें पूरी खबर
विवादों में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा है कि वह पंजाबियों को बताएं कि कांग्रेस के एक खास पैनल में 1984 सिख कत्लेआम के आरोपी जगदीश टाइटलर की नियुक्ति पर उन्होंने सहमति क्यों दी? पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल यह सवाल पूछने पर विवश है, क्योंकि इस बारे में आरोप पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लगाया था। पढ़ें पूरी खबर
इस बात पर भड़के सांसद बिट्टू
निगम अफसरों की लापरवाही के चलते शहर में धंस रही सड़कों पर कोई जवाबदेही नहीं मिलने पर सांसद रवनीत बिट्टू का पारा चढ़ गया है। वह बीते एक सप्ताह में दो जगह पर सड़क धंसने के मुद्दे पर निगम अफसरों से पूछते रहे लेकिन उन्हें किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार सांसद बिट्टू खुद घटनास्थल पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
पवन खेड़ा बोले- कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व टकराव नहीं है। नेताओं की कार्यप्रणाली अलग-अलग है। सब बड़े नेता अपने हिसाब से दोनों राज्यों में काम कर रहे हैं। संगठन व सीएलपी नेता का अपना-अपना काम होता है। दोनों के अलग-अलग कार्यक्रमों को गुटबाजी नहीं कह सकते। पढ़ें पूरी खबर
प्रो जगतराम ने कहा- नौकरी से सेवानिवृत्त, मरीजों की सेवा से नहीं
मैं 31 अक्तूबर यानि आज अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहा हूं मगर मेरे काम करने का जज्बा अब भी जवां है। सेवानिवृत्ति की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मैं फिर से मरीजों की सेवा में जुट जाऊंगा। यह कहना है पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम का। 17 मार्च 2017 को पीजीआई निदेशक का पदभार ग्रहण करने वाले प्रो. जगतराम 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर