पंजाब: कमेटी सुलझाएगी कांग्रेस का घमासान, तूफान से ट्राइसिटी में भारी नुकसान, लुधियाना में तीन ने दी जान, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
चंडीगढ़ में शनिवार रात को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। इससे शहर को काफी नुकसान हुआ है। शहर में जगह-जगह पेड़ गिरे पड़े हैं। कई इलाकों में अभी भी बिजली बाधित है। नगर निगम की टीम पेड़ों को हटाने में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में मचे सियासी घमासान को शांत कराने की जिम्मेदारी एक कमेटी पर है। कमेटी ने शनिवार को दिल्ली में अपनी पहली बैठक की। कमेटी के तीनों सदस्यों मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत और जयप्रकाश ने पंजाब में पार्टी की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज खेमे ने चंडीगढ़ में बैठक कर अपनी एकजुटता भी जाहिर की।
उधर, शनिवार रात को ट्राइसिटी में आए भीषण तूफान से भारी नुकसान हुआ है। पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ की सड़कों पर पेड़़ गिरे पड़े हैं। नगर निगम की टीमें हटाने में जुटी हुईं हैं। तूफान की वजह से चंडीगढ़ में बिजली भी बाधित हुई। इसकी वजह से जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटर बंद होने से कोरोना के तीन मरीजों की जान चली गई।
इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह है कि चंडीगढ़ के छात्रों ने एक बेहद खास उपकरण बनाया है। यह उपकरण पीपीई किट पहनने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को गर्मी से राहत प्रदान करेगा। वहीं पंजाब के लुधियाना में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें से दो मानसिक तौर पर परेशान थे। जबकि एक युवक संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब व चंडीगढ़ की इन पांच बड़ी खबरों पर...
100 की रफ्तार से चलीं हवाएं, 90 से ज्यादा पेड़ उखड़े
चंडीगढ़ में रात करीब सवा 10 बजे तूफान और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 45 मिनट तक 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान की वजह से करीब 90 पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं। दीवार और पेड़ गिरने से कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मकानों की छत से पानी की टंकियां भी उड़ गई हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके सेक्टर- 34-35 और सेक्टर- 36-37 की डिवाइडिंग रोड रही। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में वेंटिलेटर बंद होने से जीएमसीएच-32 में कोरोना के तीन मरीजों की मौत
चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में शनिवार देर रात को आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से वेंटिलेटर भी बंद हो गए। जिससे तीन गंभीर मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात आई आंधी-तूफान के कारण अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उस दौरान 15 बेड के आईसीयू वार्ड में लगाए गए वेंटिलेटर में बैकअप की सुविधा ना होने के कारण वह भी बंद हो गए। जिसके कारण वहां भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों की स्थिति बिगड़ने लगी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
नाराज विधायकों को दिल्ली बुलाकर बात करेगी कमेटी
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ उठ रहे बगावती स्वर और पार्टी के घमासान को समझने के लिए गठित तीन सदस्यों की कमेटी विधायकों को दिल्ली बुलाकर बात करेगी। कमेटी बाद में मुख्यमंत्री से भी बात करेगी। कमेटी के सदस्य सोमवार से विधायकों के विचार जानेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और राज्य के प्रभारी महासचिव हरीश रावत की तीन सदस्यों वाली कमेटी ने शनिवार को पहली बैठक कर समाधान निकालने का खाका तैयार किया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ के छात्रों ने बनाया विशेष उपकरण
शहर के दो छात्रों ने अपने प्रोफेसर के साथ मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है, जो पीपीई किट पहनने के बाद गर्मी से राहत दिलाता है। इस डिवाइस को पीपीई किट पहनने के दौरान लगाया जाता है। यह मुख्य रूप से किट के अंदर वेंटिलेशन का काम करता है, जो डॉक्टरों को पसीने व घुटन से बचाता है। डिवाइस के अंदर स्थापित पंखा बाहर की हवा को फिल्टर करके किट के अंदर भेजता है और अंदर पाइप के माध्यम से हेलमेट से बाहर निकल जाती है। पूरी प्रक्रिया के दौरान पीपीई किट के अंदर हवा का प्रवाह बना रहता है, जिससे पीपीई किट पहनने के बाद गर्मी नहीं लगती। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
3102 नए संक्रमित मिले, 125 मरीजों की गई जान
पंजाब में शनिवार को 3102 नए कोरोना संक्रमित मिले और 125 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के कारण अब तक सूबे में 14305 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी 42177 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में अमृतसर में 11 और जालंधर में 4 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर