फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 26 September 2021

पांच बड़ी खबरें: पंजाब में मंत्रिमंडल का गठन, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया बठिंडा का दौरा

Sun, 26 Sep 2021 06:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 06:43 PM IST
सार

रविवार को पंजाब की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। कई पुराने और नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है तो वहीं कुछ की छुट्टी भी कर दी गई है। उधर, शपथग्रहण समारोह से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बठिंडा का दौरा किया। यहां उन्होंने कपास की खेती का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Punjab top five news 26 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बठिंडा का दौरा किया और यहां कपास की खेती का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने के फैसले का कांग्रेस के छह विधायकों ने विरोध किया। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन


पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, ये विधायक बने मंत्री

पंजाब की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुरू हो चुका है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल किया गया है। फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा की जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप का नाम शामिल किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में एटीएम काट नकदी लूटी
डेहलों के गांव भुट्टा में शनिवार सुबह करीब तीन बजे लुटेरों ने एटीएम काटकर 18.38 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार तीन लुटेरों ने पहले गैस कटर से एटीएम का शटर काटा और फिर भीतर घुसकर एटीएम मशीन ही काट डाली। उसको साइड में फेंककर आरोपी नकदी निकालकर फरार हो गए। जब आरोपी पैसे निकाल रहे थे तो गांव के लोगों को भनक लग गई पर जैसे ही गांव के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी उनसे मारपीट कर फरार हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर

बठिंडा पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला पहुंचे। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें। पढ़ें विस्तृत खबर

यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पीयू में सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव में मतदान
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव रविवार सुबह से जारी हैं। दोपहर 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ है। युवा वोटर इस बार भी अधिक संख्या में पहुंचे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के 211 बूथों पर भी मतदान चल रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियों ने पहले मोर्चा संभाल लिया था। पढ़ें विस्तृत खबर

शपथग्रहण से पहले पंजाब कांग्रेस में घमासान
राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी से आकर कांग्रेस का हाथ थमने वाले सुखपाल सिंह खैहरा व पांच अन्य विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के छह विधायकों ने मंत्रिमंडल के शपथग्रहण से कुछ समय पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed