फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Charanjit Singh Channi reached Bathinda to inspection of cotton crop

बठिंडा पहुंचे सीएम चन्नी: कपास की फसल का किया निरीक्षण, कृषि विभाग को विशेष गिरदावरी का दिया आदेश

Sun, 26 Sep 2021 11:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 11:50 AM IST
सार

रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बठिंडा पहुंचे। यहां उन्होंने कपास की फसल को हो रहे नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को विशेष गिरदावरी का आदेश दिया। 

विज्ञापन
CM Charanjit Singh Channi reached Bathinda to inspection of cotton crop
बठिंडा पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला पहुंचे। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार आज: पंजाब में सात नए चेहरे, कैप्टन के पांच मंत्रियों की छुट्टी तय
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों से कहा कि वो जिले के पूरे रकबे की विशेष गिरदावरी माल विभाग के अधिकारियों के साथ कर जल्द रिपोर्ट तैयार करें।मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                किसान के घर पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने खाया खाना।


यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने कहा: न्यूनतम आयु से पूर्व हुआ विवाह कानून द्वारा निर्धारित आयु पूर्ण होने पर वैध

मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पांच सौ लीटर स्प्रे जिला कृषि अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से भेजी गई दवा का पांच हजार एकड़ जमीन में छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित किसानों को जल्दी उचित मुआवजा दिया जाएगा। 

नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए रोका वाहन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को एक नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए अपना काफिला रोक दिया। जोड़ा हैरानी में था। पंजाब सरकार के ट्विटर हैंडल ने इस घटना का एक वीडियो पोस्ट किया और ट्वीट किया कि आज बठिंडा के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीतचन्नी ने गांव मंडी कलां में एक नवविवाहित जोड़े को देखा और शुभकामनाएं देने के लिए अचानक वाहन को रोक दिया।

वीडियो में मुख्यमंत्री को उस व्यक्ति को गले लगाते हुए और उसकी पत्नी को अपने वाहन से उतरने के बाद 'शगुन' देते हुए भी दिखाया गया है। चन्नी बठिंडा जिले में कपास बेल्ट में दौरे पर थे। कुछ दिन पहले चन्नी ने कपूरथला में एक कार्यक्रम में छात्रों के साथ भांगड़ा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed