पांच बड़ी खबरें: पंजाब में मंत्रिमंडल का गठन, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया बठिंडा का दौरा
रविवार को पंजाब की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। कई पुराने और नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है तो वहीं कुछ की छुट्टी भी कर दी गई है। उधर, शपथग्रहण समारोह से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बठिंडा का दौरा किया। यहां उन्होंने कपास की खेती का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बठिंडा का दौरा किया और यहां कपास की खेती का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने के फैसले का कांग्रेस के छह विधायकों ने विरोध किया। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें
पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, ये विधायक बने मंत्री
पंजाब की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुरू हो चुका है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल किया गया है। फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा की जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप का नाम शामिल किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर
यह भी पढ़ें: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
लुधियाना में एटीएम काट नकदी लूटी
डेहलों के गांव भुट्टा में शनिवार सुबह करीब तीन बजे लुटेरों ने एटीएम काटकर 18.38 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार तीन लुटेरों ने पहले गैस कटर से एटीएम का शटर काटा और फिर भीतर घुसकर एटीएम मशीन ही काट डाली। उसको साइड में फेंककर आरोपी नकदी निकालकर फरार हो गए। जब आरोपी पैसे निकाल रहे थे तो गांव के लोगों को भनक लग गई पर जैसे ही गांव के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी उनसे मारपीट कर फरार हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर
बठिंडा पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला पहुंचे। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें। पढ़ें विस्तृत खबर
यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पीयू में सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव में मतदान
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव रविवार सुबह से जारी हैं। दोपहर 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ है। युवा वोटर इस बार भी अधिक संख्या में पहुंचे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के 211 बूथों पर भी मतदान चल रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियों ने पहले मोर्चा संभाल लिया था। पढ़ें विस्तृत खबर
शपथग्रहण से पहले पंजाब कांग्रेस में घमासान
राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी से आकर कांग्रेस का हाथ थमने वाले सुखपाल सिंह खैहरा व पांच अन्य विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के छह विधायकों ने मंत्रिमंडल के शपथग्रहण से कुछ समय पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा। पढ़ें विस्तृत खबर