फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top Five news 22 September 2021

पंजाब: प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, विमान यात्रा करने पर घिरे सीएम, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Wed, 22 Sep 2021 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Sep 2021 07:00 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने 24 घंटे में ही अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कहा कि 250 किलोमीटर जाने के लिए कार का भी प्रयोग किया जा सकता था। 

विज्ञापन
Punjab Top Five news 22 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 8393 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को लेकर दाखिल याचिका पर जारी किया है। नोटिस जारी कर हाईकोर्ट ने पूछा है कि क्यों न भर्ती पर रोक लगा दी जाए। उधर, पंजाब के नए सीएम निजी विमान से यात्रा करने पर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। कैप्टन समेत विपक्षी दलों ने जमकर हमला बोला। इन सबके बीच खबर यह आ रही है कि पंजाब की नई कैबिनेट से पुराने चेहरों की छुट्टी लगभग तय है। ऐसे में देखना है कि किसका मंत्री पद बचता है और किसका नहीं। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन


पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
पंजाब सरकार द्वारा 8393 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए केवल बदली गई शर्तों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न भर्ती पर रोक लगा दी जाए। याचिका दाखिल करते हुए वीरपाल व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 23 नवंबर 2020 को प्री-प्राइमरी शिक्षकों के 8393 पदों पर आवेदन मांगे थे। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


सिंगल पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर
पंजाब के स्कूलों में अब सिंगल पैरेंट्स को बच्चों के दाखिले में दिक्कत नहीं आएगी। अब दाखिला फार्म में दोनों परिजनों के नाम लिखने का दबाव स्कूल नहीं बना पाएंगे। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं । आदेशों में कहा गया है कि ऐसे बच्चों को किसी भी कीमत पर दाखिला देने से मना न किया जाए।  पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी विमान यात्रा पर घिरे पंजाब के सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली हवाई उड़ान पर चौतरफा घिर गए हैं। दिल्ली जाने के लिए 16 सीटर चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करने पर विपक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं। कैप्टन के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार ने रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया कि  वाह...क्या गरीबन दी सरकार है!  पढ़ें विस्तृत खबर

नई सरकार आते ही अफसरशाही में फेरबदल
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा कामकाज संभाले जाने के साथ ही अफसरशाही में भी फेरबदल शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।  पढ़ें विस्तृत खबर

नई कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सूची तैयार करते समय ‘कैप्टन समर्थक या विरोधी’ को भी ध्यान में रखा गया है।पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed