फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab new cabinet all old faces to be removed people opposing navjot sidhu may loose ministry

पंजाब: नई कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

Wed, 22 Sep 2021 12:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Sep 2021 12:18 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार सिद्धू-कैप्टन विवाद के दौरान राज्य के जिन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था, वह सबसे पहले निशाने पर हैं। इनमें पहला नाम ब्रह्म मोहिंदरा का है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी सिद्धू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण के एक घंटा पहले उनका चयन रद्द करा दिया था।

विज्ञापन
Punjab new cabinet all old faces to be removed people opposing navjot sidhu may loose ministry
राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Agency

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सूची तैयार करते समय ‘कैप्टन समर्थक या विरोधी’ को भी ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले, कैप्टन के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नए नेता का चयन और फिर दो डिप्टी सीएम चुनते समय पार्टी के भीतर जो खींचतान उभरकर सामने आई, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कैप्टन मंत्रिमंडल से कम से कम छह नेताओं की छुट्टी होगी और सिद्धू खेमे में शामिल रहे छह अन्य विधायकों को मंत्री की कुर्सी मिलेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सिद्धू-कैप्टन विवाद के दौरान राज्य के जिन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था, वह सबसे पहले निशाने पर हैं। इनमें पहला नाम ब्रह्म मोहिंदरा का है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी सिद्धू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण के एक घंटा पहले उनका चयन रद्द करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिंदरा के अलावा दूसरा नाम राणा गुरमीत सिंह सोढी का है, जिन्होंने आलाकमान से सिद्धू की शिकायत की थी। तीसरा नाम साधू सिंह धर्मसोत का है, जो लगातार सिद्धू खेमे के खिलाफ खुलकर बयान जारी करते रहे। इनके अलावा माना जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह कांगड़, भारत भूषण आशू और विजय इंदर सिंगला का पत्ता कट सकता है।


वहीं, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिद्धू सबसे पहले परगट सिंह की मंत्री पद पर ताजपोशी चाहते हैं क्योंकि परगट बीते साढ़े चार साल के दौरान उनके सबसे करीबी रहे और हर मौके पर उन्होंने सिद्धू का साथ दिया है। इनके अलावा राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा, संगत सिंह गिलजियां, गुरकीरत कोटली, राजिंदर बेरी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed