पांच बड़ी खबरें: लखबीर हत्याकांड की जांच करेगी पंजाब की एसआईटी, तरनतारन में पुलिस ने बरामद की हथियारों की खेप
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में तरनतारन जिले में हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दोनों सुरक्षा एजेंसियों को यह सफलता खेमकरण सेक्टर में मिली है। मौके से 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन, 100 कारतूस और एक किलो हेरोइन मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पाकिस्तान से आई हथियारों की इस खेप में पुलिस ने हेरोइन भी पकड़ी है। उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह नई सियासी पार्टी बनाने की घोषणा कर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। वहीं भाजपा ने अमरिंदर सिंह को लेकर सकारात्मक संकेत दिया। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
सिंघु बॉर्डर हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने गठित की एसआईटी
सिंघु बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह हत्या मामले की जांच पंजाब की एसआईटी करेगी। पंजाब पुलिस ने जांच ब्यूरो के निदेशक एडीजीपी वरिंदर कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी इंदरबीर सिंह और तरनतारन के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को एसआईटी में शामिल किया गया है। हरियाणा पुलिस ने भी दो एसआईटी का गठन किया है। पढ़ें पूरी खबर
गठबंधन के संकेत: भाजपा ने कहा- अमरिंदर सिंह देशभक्त
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वे नया राजनीतिक दल बनाएंगे। उन्होंने भाजपा से गठबंधन का संकेत भी दिया। अब भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन के एलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्त बताया और कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिक रखने वाले लोगों से गठबंधन को तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
अमरिंदर की पार्टी से कांग्रेस को नुकसान नहीं: हरीश रावत
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नया राजनीतिक दल बनाएंगे। नवंबर में पार्टी का एलान करेंगे। कैप्टन ने भाजपा के साथ भी गठबंधन का संकेत दिया। इस पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। रावत ने कहा कि कैप्टन के पार्टी बनाने से कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होगा। वास्तव में हमारे प्रतिद्वंद्वियों के मतों का विभाजन होगा। कांग्रेस प्रभावित नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
रंधावा ने अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई पार्टी बनाने का एलान किया। कैप्टन ने इस दौरा स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी दलों को साथ लेकर चल सकते हैं। अगर कृषि कानूनों का मुद्दा हल हुआ तो कैप्टन भाजपा के साथ भी गठबंधन को राजी हैं। लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले या बाद में भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम
पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश को बुधवार को नाकाम कर दिया गया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस की काउंडर इंटेलिजेंस विंग और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन, 100 कारतूस और एक किलो हेरोइन बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर