फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consignment of weapons recovered near India-Pak border in Tarn Taran of Punjab

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: पाकिस्तान से आई हथियारों की बड़ी खेप, 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन और हेरोइन बरामद

Wed, 20 Oct 2021 12:34 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Oct 2021 12:34 PM IST
सार

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। एक बार फिर पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ी है। वहीं खबर है कि मंगलवार रात को अमृतसर में पाकिस्तान ड्रोन देखा गया। हालांकि बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौट गया। 

विज्ञापन
Consignment of weapons recovered near India-Pak border in Tarn Taran of Punjab
बरामद पिस्तौल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश को बुधवार को नाकाम कर दिया गया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस की काउंडर इंटेलिजेंस विंग और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन, 100 कारतूस और एक किलो हेरोइन बरामद की है। 

विज्ञापन


ड्रोन से हेरोइन और हथियारों की तस्करी
पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियारों और हेरोइन की खेप भेजने में जुटा है। इससे पहले टिफिन बम भी ड्रोन से गिराए जा चुके हैं। हालांकि समय रहते पंजाब पुलिस ने हथियारों की इन खेपों को बरामद कर लिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पाकिस्तान की गतिविधियों पर चिंता जता चुके हैं। 2019 में 232.561 किलो हेरोइन पंजाब में पकड़ी गई। 2020 में यह आंकड़ा 506.241 किलोग्राम तक पहुंच गया।2021 में 31 मई तक 241.231 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। 

विज्ञापन
  • सितंबर 2019 में पुलिस ने खेमकरण सेक्टर से पांच राइफल, 150 कारतूस और सात पिस्तौल बरामद की। हथियारों की ये खेप ड्रोन से गिराई गई थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिसंबर 2020 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कोट रजादा में 70 राउंड फायरिंग की। हालांकि ड्रोन हथियार गिराकर लौट गया। 
  • गुरदासपुर जिले में भी पाकिस्तानी ड्रोन ने 11 ग्रेनेड की खेप गिराई थी। हालांकि इस खेप को बरामद कर लिया गया था। मामला 22 दिसंबर 2020 का है।
  • गुरदासपुर सेक्टर में इसी साल 22 फरवरी को बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। 
  • स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 18 जून 2021 को 50 पिस्तौल पकड़े। यह खेप भी ड्रोन से गिराई गई थी। 
  • आठ अगस्त 2021 को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद की। पाकिस्तानी ड्रोन ने टिफिन बम, तीन किलो आरडीएक्स, पांच ग्रेनेड और 100 कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed