{"_id":"616eaa07387e22716e48ed39","slug":"punjab-top-five-news-19-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की पांच बड़ी खबरें: अमृतसर में थाने में व्यक्ति ने लगाई फांसी, बटाला में नौ साल के बच्चे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की पांच बड़ी खबरें: अमृतसर में थाने में व्यक्ति ने लगाई फांसी, बटाला में नौ साल के बच्चे की हत्या
Tue, 19 Oct 2021 05:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:33 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में 31 वर्षीय व्यक्ति ने थाने में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले मृतक की पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली थी। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में थाने की हवालात में एक व्यक्ति ने फांसी लगा जान दे दी। उधर, फिरोजपुर जिले में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। बटाला में रिश्ते के मामा ने नौ साल के भांजे को मौत के घाट उतार दिया। इन सबके बीच कश्मीर घाटी से उत्तर प्रदेश व बिहार के मजदूरों का पलायन जारी है। अमृतसर पहुंचे इन मजदूरों ने आपबीती सुनाई। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
विज्ञापन
थाने में व्यक्ति ने लगाई फांसी
अमृतसर के डी डिवीजन थाना की हवालात में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले की पहचान कटरा भाई संत सिंह निवासी दिलप्रीत सिंह (31) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सीएम चन्नी ने श्री चमकौर साहिब को दी 1000 करोड़ की सौगात
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री चमकौर साहिब हलके के विभिन्न गांवों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये की लागत वाले कई विकास प्रोजेक्टों का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब ब्लॉक के 75 गांवों के सरपंचों को 60 करोड़ रुपये के चेक बांटे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी से मजदूरों का पलायन
कश्मीर घाटी में बिहार और यूपी के मजदूरों की टारगेट किलिंग शुरू होने के बाद प्रवासी मजदूर अपनी जान बचाकर घाटी से बाहर निकल जाना चाहते हैं। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते इन मजदूरों के चेहरों पर दहशत थी। वह घाटी में टारगेट किलिंग के बारे में कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं। पढ़ें पूरी खबर
बटाला में नौ साल के बच्चे की हत्या
पंजाब के बटाला में सोमवार की देर शाम रिश्ते के मामा ने भांजे के सिर में कही से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात डेहरीवाल दरोगा गांव की है। घायल बच्चे को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान हरमनजोत सिंह (9) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव मनेष थाना घुमान के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर
फिरोजपुर में दुष्कर्म के दो मामले
पंजाब के फिरोजपुर में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पड़ोसन की मदद से एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया तो एक अन्य मामले में नशा देकर युवती से 20 दिन तक हैवानियत की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पढ़ें पूरी खबर