फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Workers migration start from Kashmir Valley after target killing incidents

टारगेट किलिंग: बिहार व यूपी के मजदूरों का कश्मीर घाटी से पलायन, दहशत इतनी कि खुलकर बोलने को भी राजी नहीं

Tue, 19 Oct 2021 03:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 03:39 PM IST
सार

दहशत के माहौल के बीच कश्मीर घाटी से उत्तर प्रदेश व बिहार के मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। ये मजदूर जल्द कश्मीर घाटी से निकलना चाहते हैं। लौटने वाले मजदूर अपने साथ सेब लेकर आए हैं। उनका कहना है कि घर पहुंचने पर वे अपने बच्चों को कश्मीर घाटी की सौगात सेब देंगे।

विज्ञापन
Workers migration start from Kashmir Valley after target killing incidents
कश्मीर से लौटे मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कश्मीर घाटी में बिहार और यूपी के मजदूरों की टारगेट किलिंग शुरू होने के बाद प्रवासी मजदूर अपनी जान बचाकर घाटी से बाहर निकल जाना चाहते हैं। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते इन मजदूरों के चेहरों पर दहशत थी। वह घाटी में टारगेट किलिंग के बारे में कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं। 

विज्ञापन


बिहार के बेतियां जिला के थाना जगदीशपुर के गांव जगदीशपुर के मोहम्मद अंसारी, अमरुदीन अंसारी, रुद मोहम्मद ने बताया कि वे 7-8 महीने पहले कश्मीर घाटी में मेहनत मजदूरी करने गए थे। वह शोपियां जिले के पंजूरा क्षेत्र में रह रहे थे। वहां राजमिस्त्री का काम करते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वहां वे लोग काम के अलावा बहुत कम बाहर निकलते थे। भारतीय सेना के जवान उन्हें रास्ते पर मिलने पर उनकी सुरक्षा बाबत पूछते और आपात हालात में उनके पास आने को कहते रहते थे। उन्होंने बताया कि अपने घर लौटते समय वे बच्चों के लिए कश्मीर घाटी की सौगात सेब लेकर आए हैं ताकि बच्चों को कश्मीर की सौगात दे सकें।


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के गांव बाघा गाड़ा के राजू और कुशीनगर के नरेश साहनी, वकील (नाम), पिंटू, रंजे और अंगद ने बताया कि वे लोग अगस्त 2021 में ही कश्मीर घाटी में मजदूरी करने पहुंचे थे। उन्होंने खड्ड से रेत निकालने का काम शुरू किया। घाटी में तेजी से हालात खराब होने की बात कही और बताया कि अब वहां सर्दी भी बढ़ने लगी है तो इन हालातों में काम करने में मुश्किल होने लगी तो उन्होंने सुरक्षित अपने घरों में लौटना ही बेहतर समझा। 

उन्होंने बताया कि यूपी और बिहार के सैंकड़ों की संख्या में लोग घाटी में मजदूरी करते हैं और अब उनका पलायन शुरु हो चुका है। घाटी से अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचे इन प्रवासी मजदूरों ने बताया कि यहां पहुंच कर वे लोग खुद को सुरक्षित मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed