{"_id":"616e95eabf4c1479fe5ca402","slug":"punjab-cm-charanjit-channi-announced-1000-crores-for-shri-chamkaur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सीएम चरणजीत चन्नी ने श्री चमकौर साहिब को दी 1000 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सीएम चरणजीत चन्नी ने श्री चमकौर साहिब को दी 1000 करोड़ की सौगात
Tue, 19 Oct 2021 03:25 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:25 PM IST
सार
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने श्री चमकौर साहिब हलके के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। चन्नी ने लोगों को कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर उन्हें चुना गया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। लोगों के विकास के लिए लगातार सेवा करते रहेंगे। उन्होंने यहां से तीन बार चुने जाने पर लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी (कैबिनेट मंत्री)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री चमकौर साहिब हलके के विभिन्न गांवों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये की लागत वाले कई विकास प्रोजेक्टों का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब ब्लॉक के 75 गांवों के सरपंचों को 60 करोड़ रुपये के चेक बांटे। मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा लोगों के साथ किए गए वायदों के अंतर्गत बकाया बिजली के बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू की और प्रतीकात्मक रूप से बकाया बिल को जलाकर लोगों को पुराने बिलों की देनदारियां भूल जाने को कहा। पंजाब सरकार ने दो किलोवाट बिजली के लोड तक वाले सभी उपभोक्तओं के बकाया माफ करने का फ़ैसला लागू कर दिया है।
ये भी पढ़ें-अमृतसर: थाने की हवालात में युवक ने फंदा लगा जान दी, दो दिन पहले पत्नी ने भी की थी खुदकुशी
तीन बार चुने जाने पर जताया आभार
गांव संधूआं, गग्गों, भैरोंमाजरा, बेला, वजीदपुर और महतोट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हलके से लगातार तीन बार चुने जाने के लिए मैं आप सभी का ऋणी हूं, जिसके स्वरूप कांग्रेस हाईकमान ने मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब की सेवा करने का मौका दिया है। सीएम ने कहा कि उनके पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से वास्तव में हर गांव का चुना हुआ नुमाइंदा मुख्यमंत्री बना है। गांव भैरोंमाजरा में सीएम ने कहा मैं आपको पिछले चुनाव में कह रहा था कि यदि आप मुझे इस हलके से अपना नुमाइंदा चुनकर भेजोगे, तो आप जो चाहते हो, हासिल कर सकते हो। परंतु अब मैं मुख्यमंत्री बन गया हूं, आप जो भी कहोगे, मैं करूंगा।
विज्ञापन
विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कसर
सीएम ने कहा कि श्री चमकौर साहिब के इस पिछड़े इलाके में विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी यूनिवर्सिटियां स्थापित की गई हैं। यह गर्व की बात है कि पहली बार एक सरकारी यूनिवर्सिटी शहीदों की पवित्र धरती श्री चमकौर साहिब में स्थापित की जा रही है। यूनिवर्सिटी का निर्माण करने के लिए 42 करोड़ की भूमि खरीदी जा चुकी है। उन्होंने खुलासा किया कि 500 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्थापित हो रही कौशल विकास यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें-दुष्कर्म के दो मामले: पड़ोसन की मदद से महिला से की दरिंदगी, नशा देकर युवती से 20 दिन तक हैवानियत
किसानों को 70 प्रति एकड़ मुआवजा
मुख्यमंत्री ने गांव महतोट के स्टेडियम के लिए एक करोड़ 13 लाख रुपये देने का एलान किया। श्री चमकौर साहिब में 100 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल पर काम शुरू हो चुका है। हलके के लोगों की काफी पुरानी मांग देखते हुए बेला पुल का नींव पत्थर 30 अक्तूबर को रखा जाएगा और 70 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा उन किसानों को दिया जाएगा, जिनकी भूमि इस पुल के निर्माण के लिए अधिगृहीत की जाएगी।
ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सजा पाने के बाद राम रहीम ने जेल में वीडियो संदेश बनाने की इजाजत मांगी, कोर्ट ने की खारिज
किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं
विश्व स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मोरिंडा में एक विश्वस्तरीय ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने को मंजूरी मिल चुकी है। चन्नी ने गांव में लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों से कहा कि उनके द्वारा किसी विकास कार्य को पूरा करने के लिए किसी सरकारी मुलाजिम या ठेकेदार को एक पैसा रिश्वत न दी जाए। उन्होंने जानकारी दी कि गलियों और नालियों का निर्माण, सीवरेज प्रणाली, कम्युनिटी सेंटर, श्मशानघाटों का नवीनीकरण, गांवों में जिम खोलने, छप्पड़ों की सफाई और स्कूलों और कॉलेजों को अपग्रेड करने के कार्य तीन माह में पूरे कर लिए जाएंगे। उपरोक्त के अलावा मुख्यमंत्री द्वारा बेला में अमर शहीद बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह कॉलेज को 21 लाख रुपये देने का एलान किया गया।