फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 12 September 2021

पांच बड़ी खबरें: हलवारा में हवाई अड्डे के संकेतक बोर्ड पर पोती कालिख, एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में छठवीं गिरफ्तारी

Sun, 12 Sep 2021 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Sep 2021 06:19 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले के हलवारा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। सरकार ने इसका नाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हलवारा रख दिया है। इसके बाद से ही नामकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हवाई अड्डा ऐतिआणा गांव की 162 एकड़ जमीन पर बन रहा है। ऐसे में आसपास की पंचायतों ने हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की। 

विज्ञापन
Punjab top five news 12 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में पंजाब पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परीक्षाओं के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश डीजीपी दिनकर गुप्ता को दिया। हलवारा में अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण का मुद्दा गर्माता जा रहा है। रविवार को इंकलाब जिंदाबाद लहर के संस्थापक और सदस्यों ने हवाई अड्डे के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। पढ़ें- पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


जलियांवाला बाग नवीनीकरण से शहीदों के परिजन खफा

जलियांवाला बाग के नवीनीकरण को लेकर शहीदों के परिजन बेहद खफा हैं। उनका आरोप है कि सौंदर्यीकरण की आड़ में शहीदों से जुड़ीं निशानियों से छेड़छाड़ की गई है। शहीद ऊधमसिंह के बुत को भी बदल दिया गया है, वहीं जिस संकरी गली से जनरल डायर ने बाग के अंदर दाखिल होकर निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं थीं, उस गली को भी अब गैलरी बना दिया है। 13 अप्रैल 1919 को हुए इस गोलीकांड में एक हजार से ज्यादा लोग शहीद हुए थे। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


'विवाह योग्य आयु नहीं, केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता सुरक्षा से इनकार

सहमति संबंध में रह रहे जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि लड़की की आयु विवाह योग्य नहीं है, केवल इस आधार पर जोड़े को सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता। संगरूर निवासी प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। जोड़े ने बताया कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो हो सकता है कि उनके परिजन उन्हें जान से मार दें। सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने संगरूर के एसएसपी से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: संकेतक बोर्ड पर पोती कालिख

पंजाब के हलवारा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को इंकलाब जिंदाबाद लहर के संस्थापक सुखविंदर सिंह हलवारा ने समाजसेवी सुख जगराव और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हवाई अड्डे के बोर्ड पर कालिख पोत दी। लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर गांव हलवारा के सेम नाला पर लगे हवाई अड्डे के बोर्ड के समक्ष खड़े होकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। पढ़ें विस्तृत खबर

एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में छह गिरफ्तार

2 अगस्त को सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक और धोखाधड़ी मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को 12 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं में नकल और धोखाधड़ी रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जा रहे हैं ताकि इंटरनेट और ब्लूटूथ का गलत उपयोग रोका जा सके।  पढ़ें विस्तृत खबर

हवा की नमी से बना पानी पीएंगे रेल यात्री

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसकी कवायद इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईआरएसडीसी) ने शुरू कर दी है। हवा से पानी बनाने वाली मशीन लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मशीन तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। यह मशीन हवा की नमी से पानी बनाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed