फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 10 August 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: लुधियाना व अबोहर के स्कूलों में कोरोना की दस्तक, जालंधर में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Aug 2021 06:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 06:39 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से 10वीं से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया था। वहीं दो अगस्त से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। सरकार ने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया था। स्कूलों में रैपिड टेस्ट करने को भी कहा था। इसी के तहत लुधियाना और अबोहर के स्कूलों में कुल 23 छात्र संक्रमित मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab top five news 10 August 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल खुलते ही पंजाब के स्कूलों में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। लुधियाना और अबोहर के स्कूलों में कुल 23 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। उधर, लुधियाना में पत्नी और सास को गोली मारने के बाद जालंधर के नूरमहल में एक व्यक्ति ने एक युवक की हत्या कर दी। अमृतसर में पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। यहां पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


स्कूलों में कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक
स्कूल खुलते ही पंजाब में कोरोना ने दस्तक दे दी है। पंजाब के लुधियाना में 20 छात्र तो अबोहर में तीन विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। नौ अभी संदिग्ध हैं। लुधियाना में एहतियात के तौर पर स्कूल को 24 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। मंगलवार को लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे देखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने 24 अगस्त तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर फहराएंगे तिरंगा
पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना वायरस का असर स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगा। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में इस बार भी न तो सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और न ही आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जो कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में युवक की हत्या

जालंधर के नूरमहल स्थित खटीक मोहल्ले में 25 साल के रोहित की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। रोहित को गोली मारने वाले ने मंगलवार सुबह लुधियाना के हैबोवाल में अपनी पत्नी जसप्रीत कौर व सास वंदना को भी गोली मारी थी। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर

गेहूं घोटाला: विजिलेंस से जांच कराने की तैयारी
अमृतसर के जंडियाला गुरु केंद्र में 20 करोड़ रुपये का गेहूं गायब होने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजिलेंस से जांच कराने की तैयारी कर रहा है। विजिलेंस की स्वीकृति मिलते ही इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने भी अधिकारियों को इस ओर काम करने का निर्देश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर

पंजाब पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस औैर बीएसएफ ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम किया है। भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव डालेके के आसपास शनिवार और रविवार की मध्य रात पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, टिफिन बम, पांच हथगोले और 100 से ज्यादा गोलियां बरामद की हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस बेहद सतर्क को गई है। खास कर टिफिन बम ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। टिफिन बम के बारे में पुलिस लोगों को सतर्क और जागरुक करने में जुट गई है। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed