फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt plans to investigate wheat scam by Vigilance

गेहूं घोटाला: पंजाब विजिलेंस 20 करोड़ रुपये के गायब गेहूं का लगाएगी पता, मंत्री भारत भूषण आशु ने लिखा पत्र

Tue, 10 Aug 2021 11:41 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 11:41 AM IST
सार

गोदाम के इंचार्ज जसदेव के दुबई में होने की खबर है। इसका खुलासा उसके द्वारा विभाग को की गई मेल से हुआ है। मेल में उसने लिखा है कि वह इनदिनों दुबई में है। पंजाब पुलिस को शक है कि जसदेव पंजाब में ही है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Punjab govt plans to investigate wheat scam by Vigilance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमृतसर के जंडियाला गुरु केंद्र में 20 करोड़ रुपये का गेहूं गायब होने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजिलेंस से जांच कराने की तैयारी कर रहा है। विजिलेंस की स्वीकृति मिलते ही इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने भी अधिकारियों को इस ओर काम करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


जंडियाला गुरु केंद्र में गेहूं के गायब होने के मामले की प्राथमिक जांच पूरी हो गई है। जांच में डीएफएसओ और एएफएसओ को निलंबित कर दिया गया है। अमृतसर के दो और डीएफएससी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। विभागीय मंत्री सहित अधिकारी 20 करोड़ रुपये के गायब गेहूं का पता लगाने और मामले में संलिप्त अधिकारियों की जानकारी के लिए पंजाब विजिलेंस से जांच कराने के पक्ष में हैं। जल्द ही विभागीय स्तर पर पंजाब विजिलेंस को इस मामले के लिए पत्र लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय भंडारण की मांगी रिपोर्ट
विभागीय स्तर पर इस मामले की सीवीसी जांच में जंडियाला गुरु केंद्र में 2018-19 में केंद्रीय पूल के भंडारण की रिपोर्ट मंत्री आशु ने मांगी है। इसके साथ ही अधिकारियों को पीएमजीकेवाई, एनएफएसए-2013 के तहत बांटे गए गेहूं की भी रिपोर्ट देने को कहा है। सीवीसी की प्राथमिक रिपोर्ट में गेहूं की जाली खरीद और लाभार्थियों को गेहूं के वितरण में भी हेराफेरी होने की शंका प्रकट की गई है। 

आठ गोदामों का था चार्ज
गेहूं गबन मामले में कुछ बिंदु कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जंडियाला गुरु केंद्र गोदाम का इंचार्ज होने के साथ ही लापता इंस्पेक्टर जसदेव के पास सात और गोदामों का चार्ज था। जबकि नियम यह है कि एक इंचार्ज के पास एक ही गोदाम होना चाहिए। 

जांच जारी है, आगे क्या फैसला होगा इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - भारत भूषण आशु, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, पंजाब सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed