फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top Five News 04 July 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: प्रदेश में बिजली संकट के बीच सिद्धू ने की ये मांग, बटाला में गोली चली, चार की गई जान

Sun, 04 Jul 2021 05:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 05:30 PM IST
सार

पंजाब के बिजली संकट को नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मुद्दा बना लिया है। इस मुद्दे पर अभी तक विपक्ष पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहा था लेकिन अब सिद्धू भी हमलावर हैं। रविवार को उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त और 24 घंटे आपूर्ति का मुद्दा उठाया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल यही एलान चंडीगढ़ में कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में अगर आप की सरकार बनी तो प्रत्येक घर को 300 यूनिट मुफ्त और 24 घंटे बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Punjab Top Five News 04 July 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की उन पांच बड़ी खबरों पर जो दिनभर चर्चा में रहीं। पंजाब के बटाला में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि वारदात की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। प्रदेश में यह खबर चर्चा का विषय है। उधर, पठानकोट में भारत-पाक सीमा के पास से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया। इन सबके बीच राज्य में बिजली संकट बरकरार है। 

विज्ञापन


बारिश से राहत जरूर मिली है लेकिन यह भी आंशिक है। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने 300 यूनिट मुफ्त और 24 घंटे बिजली की मांग की है। संकट की वजह से प्रदेश में औद्योगिक वीकली ऑफ भी तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। बिजली के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव करने वाले आप के 200 कार्यकर्ताओं पर मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बटाला में चार लोगों की हत्या
टाला के गांव बलड़वाल में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई खूनी भिंडत में एक ही पारिवार के चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। उक्त सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के बमियाल सेक्टर की डिंडा पोस्ट के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु वहां से बरामद नहीं हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सिद्धू ने की 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग
पंजाब में बिजली संकट है। भीषण गर्मी और धान सीजन में लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। आम आदमी पार्टी और शिअद बिजली संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जानी चाहिए। इतना ही नहीं सिद्धू ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आप के 200 कार्यकर्ताओं पर केस
बिजली संकट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और विधायकों सहित 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह के आदेश पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत यह मुकदमा मुल्लांपुर थाने में दर्ज किया गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब मोहाली में प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बिजली संकट: औद्योगिक वीकली ऑफ तीन दिन और बढ़ा
बिजली संकट के चलते पंजाब में उद्योगों में काम बंद रखने का समय अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। सोमवार सुबह 8 से गुरुवार सुबह 8 बजे तक आदेश लागू रहेंगे। इससे रविवार सुबह 8 बजे तक का औद्योगिक वीकली ऑफ लगाया गया था। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पॉवरकाम) के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed