{"_id":"60e150fb25294246ad003ade","slug":"four-died-and-two-injured-in-firing-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बड़ी वारदात: पंचायत चुनाव की रंजिश में परिवार किया तबाह, अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की हत्या, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में बड़ी वारदात: पंचायत चुनाव की रंजिश में परिवार किया तबाह, अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की हत्या, दो घायल
Sun, 04 Jul 2021 11:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:43 AM IST
सार
रविवार की सुबह पंजाब के बटाला के गांव बलड़वाल के एक परिवार के लिए कहर बनकर आई। गांव के ही एक व्यक्ति ने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के गांव बलड़वाल में रविवार की सुबह एक परिवार के लिए कहर बनकर आई। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खिलाफ पंचायत चुनाव व राशन डिपो का आवेदन करने की रंजिश में एक ही परिवार के छह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उनकी गंभीर हालत को देखते अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हमलावर पंचायत सदस्य है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना घुमान में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
जसपाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वह, उसका भाई सुखविंदर सिंह और भतीजा हरमन सिंह ठेके पर ली जमीन पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी बलड़वाल और उसका भाई जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति वहां आ धमके और ललकारते हुए कहा कि आज उनको उनके खिलाफ सरपंच का चुनाव लड़ने का मजा चखाते हैं। इसके बाद पिस्टल से सोनी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जसपाल सिंह ने आगे बताया कि उसे गोली नहीं लगी। मगर अन्य छह पारिवारिक लोगों को गोलियां लगीं हैं। इस फायरिंग में उसके पिता मंगल सिंह (70), भाई सुखविंदर सिंह (36), जसबीर सिंह (32) और उसके बेटे बबनदीप सिंह (21) की मौत हो गई है। जबकि हरमन सिंह और जश्नप्रीत सिंह घायल हो गए, जिनको अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में डीएसपी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि थाना घुमान में सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी, उसके भाई जतिंदर सिंह ज्योति और सुखजिंदर की पत्नी कुलविंदर कौर के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।