{"_id":"63498b46d201161ef2615eb9","slug":"punjab-teacher-recruitment-2022-will-start-today-check-sarkari-jobs-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अध्यापकों के 5,994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन, जानें- योग्यता व महत्वपूर्ण बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अध्यापकों के 5,994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन, जानें- योग्यता व महत्वपूर्ण बातें
Fri, 14 Oct 2022 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:47 PM IST
सार
कुल 5,994 में से 975 पद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर आरक्षित रखे गए हैं। इन पदों में 2,994 बैकलॉग के पद भी शामिल किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस जनरल वर्ग के लिए 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में ईटीटी कैडर के तहत प्राथमिक अध्यापकों के 5,994 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ईटीटी टेट पास उम्मीदवार के लिए शुक्रवार से www.educationrecruitmentboard.com पर विंडो खोल दी गई है। आवेदक 14 अक्तूबर से 10 नवंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 200 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन करने की उम्र 18 से 37 साल रखी गई है और बाकी आरक्षित और अन्य श्रेणियों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी गई है। इन पदों के लिए जनरल वर्ग के लिए 12वीं कक्षा में भी कम से कम 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी के लिए दो साल का ईटीटी कोर्स के साथ अध्यापक योग्यता परीक्षा-1 पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कुल 5,994 में से 975 पद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर आरक्षित रखे गए हैं। इन पदों में 2,994 बैकलॉग के पद भी शामिल किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस जनरल वर्ग के लिए 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन