{"_id":"5bfdf6b0bdec224191301faa","slug":"punjab-stf-arrested-couple-from-ludhiana-and-seized-10-kg-heroin-from-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सवा 10 किलो हेरोइन समेत दंपति गिरफ्तार, अखरोट के बैग में छुपाकर लाते समय एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सवा 10 किलो हेरोइन समेत दंपति गिरफ्तार, अखरोट के बैग में छुपाकर लाते समय एसटीएफ ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में दंपति
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से लुधियाना पहुंची सवा 10 किलो हेरोइन की खेप को एसटीएफ ने बरामद की है। हेरोइन को अखरोट के बैग में छुपाकर ला रहे जम्मू कश्मीर निवासी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि खेप को लुधियाना के शेरपुर चौक पर डिलीवर किया जाना था।
इससे पहले आरोपी दंपति पुलिस के गिरफ्त में आ गए। आरोपी दंपति को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया गया, वहां उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड में पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े कई अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।
एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार सोमवार गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से लुधियाना के लिए हेरोइन की खेप आ रही है। एसटीएफ ने शक के आधार पर शेरपुर चौक के पास जेएंडके नंबर स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। कार में अखरोट से भरे बैग रखे थे।
विज्ञापन
अखरोट हटाने पर हेरोइन बरामद हुई। इस पर कार सवार दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। दंपति की पहचान गांव जलालाबाद सुंजमा थाना बठिंडी जिला जम्मू निवासी मोहम्मद अरबी (48) और उसकी पत्नी जमीला बेगम के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह खेप पाकिस्तान से आई थी, जिसे लुधियाना पहुंचाया जाना था।

लुधियाना के शेरपुर चौक पर पहुंचने पर उनके साथ एक व्यक्ति को संपर्क करना था और यह खेप उन्होंने उसके हवाले कर देनी थी। दोनों आरोपी पहली बार हेरोइन सप्लाई करने के लिए लुधियाना आए थे।
जांच के दौरान खुलासा भी हुआ है कि आरोपी मोहम्मद अरबी के खिलाफ जम्मू कश्मीर में पहले से नशा तस्करी के दो मामले दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कांटेक्ट खंगालेगी, जिसके आधार पर नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तारी हो सकती है।
दर्जी बना तस्कर, 200 ग्राम हेरोइन मिली
लुधियाना। एसटीएफ लुधियाना में तैनात एएसआई गुरचरण सिंह ने जीरकपुर से 200 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहे दर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए तस्करी करने लगा। आरोपी को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया गया, वहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार उन्होंने कश्मीर नगर के पास गंदे नाले पर नाकाबंदी की थी। मोटरसाइकिल सवार के बैग की तलाशी लेने पर दो सौ ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान गांव मादपुर समराला निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दीप (32) के तौर पर हुई। आरोपी ने बताया कि वह लगभग दो साल से जीरकपुर बस स्टैंड से हेरोइन सस्ते रेट पर लाकर लुधियाना में बेच रहा है। उसके खिलाफ पहले से थाना समराला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वह दर्जी का काम करता है।