फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab state GST department has busted a bogus billing scam of Rs 100 crores

मंडी गोबिंदगढ़ में 100 करोड़ के फर्जी बिलिंग का घोटाला, तीन फर्मों के मालिक गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab state GST department has busted a bogus billing scam of Rs 100 crores
जीएसटी - फोटो : फाइल फोटो

राज्य जीएसटी विभाग ने मंगलवार सुबह यहां एक फर्म पर रेड कर 100 करोड़ रुपये के बोगस बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया। इस मामले में तीन फर्मों के मालिकों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। विभाग द्वारा प्राथमिक जांच के अनुसार इन बोगस बिलों के जरिये 19 करोड़ 83 लाख की जीएसटी की चोरी की गई है। 

विज्ञापन


विभाग की इस रेड में करीब 15 अधिकारी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में राजिंदर बस्सी, तरुण बस्सी और मनीष पाल शामिल हैं। विभाग को पता चला था कि फर्जी फर्मों का एक नेटवर्क पंजाब भर में नकली चालान जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने में लगा हुआ है। विभाग ने इसी आधार पर मैसर्स तरुण स्टील इंडस्ट्रीज, मैसर्स फॉर्च्यून अलाइड एंड मैटल्स और मैसर्ज ब्रॉडवेज सेल्स कॉर्पोरेशन पर छापा मारा।
विज्ञापन


 ये तीनों फर्म बिना सामान सेल किए विभिन्न बैंकों से 96.24 करोड़ रुपयों की एंट्री घुमा चुके थे। विभाग ने इस मामले की जांच के दौरान तीनों आरोपियों के घरों, दफ्तरों पर रेड कर वहां से एंट्री बुक, लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed