फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Food Commission sought investigation report within 15 days in wheat scam

20 करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला: पंजाब राज्य खाद्य आयोग हुआ सख्त, विभाग से जांच रिपोर्ट तलब, 15 दिन का मिला समय

Fri, 17 Sep 2021 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Sep 2021 01:01 AM IST
सार

20 करोड़ रुपये के गेहूं घोटाले की जांच रिपोर्ट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से तलब कर ली गई है। पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने विभाग को 15 दिनों का समय दिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने गेहूं की हेराफेरी कर घोटाले के अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अब दुबई भाग चुका है। 

विज्ञापन
Punjab State Food Commission sought investigation report within 15 days in wheat scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब में 20 करोड़ रुपये के गेहूं घोटाले को लेकर राज्य खाद्य आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से तलब की है। इसके लिए विभाग को 15 दिन का समय दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि फरार खाद्य इंस्पेक्टर गेहूं की फर्जी एंट्रियां कर गेहूं की खरीद कर रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
विज्ञापन


पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डीपी रेड्डी ने बताया कि ध्यान में आया है कि खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर जसदेव सिंह जंडियाला गुरू (अमृतसर) गेहूं घोटाले के मामले में मुख्य दोषी है। उसने गेहूं की एमएसपी के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन किया, जो न तो मंडियों में लाया गया और न ही खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ रुपये के 87,100 क्विंटल गेहूं की खरीद के लिए फर्जी एंट्रियां की गईं और इसको जंडियाला गुरू के गोदामों में ले जाते हुए दिखाया गया। रेड्डी ने बताया कि पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने इस मामले का गंभीर नोटिस लिया है और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को नोटिस जारी करके 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा
आयोग ने खाद्य आपूर्ति विभाग को दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने, सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई करने और भविष्य में इस तरह के घोटालों को रोकने के लिए सही व्यवस्था (प्रशासनिक और तकनीकी) स्थापित करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed