{"_id":"08c835684a7ebea340d31cd68fe44088","slug":"punjab-sangrur-student-s-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
अमर उजाला संगरूर
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में वीरवार को फीस बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया।
उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूनम कांगड़ा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन के राज में नौजवानों पर जुल्म हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी में अपने हकों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। ऐसा करके सरकार नौजवानों को दबा नहीं सकती।
विद्यार्थियों को फीसों, बसों में मुफ्त सुविधा जैसी मांगों को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार देने के बजाय सरकार उनपर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस के स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सेल के प्रांतीय सीनियर वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह कांगड़ा, विजय राणा, शक्तिजीत सिंह, रूप सिंह धालीवाल, विनोद कोहरियां, लखविंदर सिंह, रवि कुमार, रुस्तम लोट, आशा रानी, सुरिंदर कौर, जसवीर कौर, नरेश कुमार मौजूद थे।