फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab reports 165 deaths and 8367 new covid-19 cases in last 24 hours

पंजाब: 8367 नए पॉजिटिव मिले, 165 की मौत, अब बिना आरटी-पीसीआर टेस्ट अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

Fri, 07 May 2021 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 10:39 PM IST
सार

पंजाब में अब संक्रमित व्यक्ति का अस्पताल से छुट्टी के समय आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फैसला राज्य में बढ़ती संक्रमण दर और लैब में टेस्टिंग का भार अधिक होने के कारण किया गया है।

विज्ञापन
Punjab reports 165 deaths and 8367 new covid-19 cases in last 24 hours
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से 165 लोगों की मौत हो गई जबकि 8367 नए मामले सामने आए हैं। 277 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अब तक संक्रमण से 10144 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में इस समय 69724 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


8283 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को अमृतसर में 22, बरनाला में 3, बठिंडा में 19, फाजिल्का में 5, फरीदकोट में 4, फिरोजपुर में 8, फतेहगढ़ साहिब में 2, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 7, जालंधर में 10, लुधियाना में 20, कपूरथला में 4, मानसा में 3, मोहाली में 9, मुक्तसर में 4, पठानकोट में 6, पटियाला में 13, नवांशहर में 2, संगरूर में 16 और तरनतारन में 1 संक्रमित की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अब अस्पताल से छुट्टी के समय नहीं होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
पंजाब में अब संक्रमित व्यक्ति का अस्पताल से छुट्टी के समय आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फैसला राज्य में बढ़ती संक्रमण दर और लैब में टेस्टिंग का भार अधिक होने के कारण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब एक बार पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का दोबारा टेस्ट नहीं होगा। अस्पताल में छुट्टी के समय और घरेलू एकांतवास में स्वस्थ हुए व्यक्ति का भी टेस्ट नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed