{"_id":"5b4f38824f1c1b46748b58dc","slug":"punjab-police-will-catch-smugglers-through-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने बनाया खास प्लान, अब बचना नामुमकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने बनाया खास प्लान, अब बचना नामुमकिन
विकास मल्होत्रा , अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करों तक पहुंचने के लिए अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एडीजीपी एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू की अगवाई में बनी टीम ने ‘एसटीएफ पंजाब’ के नाम से सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज तैयार किया है। इस पेज के जरिये एसटीएफ दूर दराज बैठे लोगों के संपर्क में रहेगी और लोगों के सहयोग से ही नशा तस्करों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
दरअसल, पंजाब में नशा खत्म करने के लिए सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया था। जिसमें एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को एसटीएफ का पंजाब इंचार्ज नियुक्त किया गया। कई नशा तस्करों को पकड़ने के बावजूद पंजाब की नशा खत्म नहीं हो रहा था। इसलिए एसटीएफ अब सोशल मीडिया से जुड़ कर लोगों की मदद ले रही है।
पुलिस की लोगों से अपील, नशा बेचने वालों की शेयर करें हर सूचना
एसटीएफ पंजाब के नाम से बना यह फेसबुक पेज चंडीगढ़ हेड-क्वार्टर से अपरेट हो रहा है। सोशल पेज के साथ कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। पेज से जुड़ने के बाद अगर आपके आसपास कोई नशा बेचता है, या फिर नशा बेचने वालों का सहयोग करता है तो इसकी सूचना पेज में बने इन-बाक्स के जरिये उच्च अधिकारियों तक दे सकते हैं। सोशल पेज शुरू होने के बाद हजारों लोग एसटीएफ के साथ जुड़ चुके हैं। जहां लोग एसटीएफ पेज की सराहना कर रहे हैं। वहीं, लोग नशा तस्करों और चिट्टा बेचने वालों की सूचना भी पेज में शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों के सवालों का जवाब देंगे आईजी रैंक के अधिकारी
एसटीएफ पंजाब के साथ सभी उच्च अधिकारी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सवाल करता है, तो उसका जवाब भी आईजी रैंक के अधिकारी देते हैं। ऐसे ही कई लोगों के सवालों के जवाब को एक वीडियो बना कर आईजी बलकार सिंह सिद्धू व आईजी आरके जायसवाल ने दिए हैं। उनका कहना है कि आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसटीएफ पंजाब के आईजी आरके जायसवाल ने बताया कि सीधे तौर पर लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। इस फेसबुक पेज पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जाते हैं। इसके अलावा लोग उन्हें नशा तस्करों के बारे में जानकारी देते हैं। लोगों की जानकारी को पुख्ता कर रेड कर तस्करों को पकड़ा भी गया है। इसमें अगर कोई अपनी पहचान छुपाना भी चाहते हैं तो उसका नाम गुप्त रखा जाता है। मैं लोगों से अपील करता हूं की अगर आपके पास किसी भी तरह के नशा बेचने वालों की सूचना है, तो शेयर करें, उस पर कार्रवाई की जाएगी।