फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police released 44 people who arrested during Operation Amritpal

Operation Amritpal: 44 लोगों को पंजाब पुलिस ने किया रिहा, अच्छे आचरण का दिया आश्वासन

Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने कुल 207 लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें 30 लोगों पर ही केस दर्ज किया है, जबकि शेष 177 लोगों को छोड़ने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। वहीं पांच लोगों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Punjab Police released 44 people who arrested during Operation Amritpal
आईजी सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले में गिरफ्तार बेकसूर लोगों को अब पुलिस ने रिहा करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को 44 लोगों को पुलिस ने रिहा किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: मान बोले- पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं, भड़काने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे
विज्ञापन


एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि अच्छे आचरण के वादे के साथ इन लोगों को रिहा किया गया है। आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि राज्य के सीएम भगवंत मान का साफ आदेश है कि किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह ने मांगी UK की नागरिकता, नेपाल और पाकिस्तान के रास्ते भागने की साजिश

याद रहे कि इस मामले में पुलिस ने कुल 207 लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें 30 लोगों पर ही केस दर्ज किया है, जबकि शेष 177 लोगों को छोड़ने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। वहीं पांच लोगों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया है। इन लोगों को पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं अभी 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। उसे आखिरी बार हरियाणा में देखा गया है। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं है। अमृतपाल पर भी रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed