फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said Punjab has to be made Punjab again

Punjab: मान बोले- पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं, भड़काने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे

Fri, 24 Mar 2023 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन ऐसे नेताओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के बेटों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है लेकिन ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भागते हैं। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said Punjab has to be made Punjab again
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य को अफगानिस्तान बनाने के पंजाब विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर एक प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धर्म प्रचारकों का राज्य और यहां के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नेता केवल राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं।

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन ऐसे नेताओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के बेटों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है लेकिन ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भागते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाबियों को ऐसे कथित प्रचारकों के विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए, जिनकी राज्य और यहां के लोगों के साथ कोई जज्बाती सांझ नहीं है। मान ने कहा कि इन नेताओं का एकमात्र मकसद अपने दंगाई विचारों के जरिये राज्य की अमन-शांति भंग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति, सद्भावना और भाईचारक सांझ को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है और युवाओं को धर्म के नाम पर चलाईं जा रही सांप्रदायिक फैक्ट्रियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का युग है और विश्व भर में ज्ञान व अनुभव वाले लोग पहचाने जाते हैं। इसलिए राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास कर रही है। 


मान ने कहा कि वह युवाओं के हाथों में किताबें, लैपटॉप, नौकरियां, मेडल और तरक्की देखना चाहते हैं लेकिन ये नेता युवाओं को हाथों में हथियार उठाने के लिए कहकर उजाड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये नेता सोचते हैं कि वह लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट सकते हैं तो वह सरासर गलत हैं, क्योंकि अमन पसंद पंजाबी ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed