फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police issued advisory regarding tiffin box and suspicious item

पंजाब पुलिस की सलाह: लावारिस टिफिन को हाथ न लगाएं, संदिग्ध वस्तु दिखे तो दूर रहें, बम हो सकता है

Tue, 10 Aug 2021 10:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 10:48 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले अमृतसर में पाकिस्तान से भेजे गए हथियार और टिफिन बम मिलने के बाद पंजाब पुलिस बेहद सतर्क हो गई है। पुलिस ने लोगों को जागरुक और सतर्क करना शुरू कर दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुलिस ने चेतावनी जारी कर लोगों को संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Punjab Police issued advisory regarding tiffin box and suspicious item
पंजाब पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। - फोटो : @PunjabPoliceInd

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस औैर बीएसएफ ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम किया है। भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव डालेके के आसपास शनिवार और रविवार की मध्य रात पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, टिफिन बम, पांच हथगोले और 100 से ज्यादा गोलियां बरामद की हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस बेहद सतर्क को गई है। खास कर टिफिन बम ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। टिफिन बम के बारे में पुलिस लोगों को सतर्क और जागरुक करने में जुट गई है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए प्रदेशवासियों को सतर्क किया है। पुलिस ने कहा कि कोई भी टिफिन या संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 पर दें। वहीं किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। यह बम भी हो सकता है। अमृतसर में मिला टिफिन बम प्लास्टिक का था। इसमें कार्टून बने हैं। ऐसे में पुलिस ने बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून बने टिफिन के प्रति खास सतर्क रहने को कहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जारी की चेतावनी

  • बच्चों के लिए रखा लावारिस लंच बॉक्स हो सकता है बम
  • बच्चों के कार्टून चरित्र वाले 'ब्राइट' ब्रांड के टिफिन बॉक्स से सावधान रहें
  • संदिग्ध वस्तु को स्पर्श न करें
  • किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की सूचना पुलिस को दें

पाक पहले भी कर चुका नापाक साजिश
कुछ महीने पहले पाकिस्तान से उड़ रहे एक ड्रोन ने 11 हथगोले पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गिराए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया था। यह खेप सीमा से करीब एक किमी दूर स्थित सालाच गांव के एक खेत में मिली थी। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और हथियार गिराने की पहली घटना सितंबर 2019 में पंजाब में सामने आई जब पुलिस ने तरनतारन जिले में एके -47 राइफल, मैगजीन और गोला-बारूद, हथगोले, नकली मुद्रा और अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed