{"_id":"5c090fbdbdec22414014e02f","slug":"punjab-police-and-indian-army-on-alert-in-punjab-after-getting-input-about-terrorists-jakir-musa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी जाकिर मूसा के छिपे होने का इनपुट, बढ़ाई गई चौकसी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी जाकिर मूसा के छिपे होने का इनपुट, बढ़ाई गई चौकसी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Thu, 06 Dec 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी जाकिर मूसा के पंजाब में होने संबंधी दिल्ली से खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए रेड अलर्ट के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना रेलवे बठिंडा के प्रभारी एसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा के आदेशों पर रेलवे स्टेशन पर मूसा का पोस्टर भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सेना की गढ़वाल यूनिट की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों की रुटीन चेकिंग की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि मूसा के पंजाब में होने संबंधी इनपुट जरूर है, लेकिन मूसा बठिंडा में है, ऐसा कोई इनपुट नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर रेड अलर्ट के चलते रेलवे और पंजाब पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास विभाग के बडे़ अधिकारियों के जैसे आदेश आते हैं, उसके अनुसार अपना काम कर रहे हैं।

एसएसपी को सख्त आदेश दिए हैं
आईजी और एसएसपी की एक अहम बैठक हुई है जिसमें जारी रेड अलर्ट को लेकर बातचीत की गई। इसके अलावा उक्त बैठक में बठिंडा में रोज हो रही छीना झपटी और अन्य वारदातों को लेकर आईजी ने एसएसपी को सख्त आदेश दिए हैं। हालांकि जब एसएसपी नानक सिंह और आईजी एमएफ फारूकी से बातचीत करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो दोनों अधिकारियों ने अपना फोन नहीं उठाया।
सेना छावनी एवं तेल डिपो की सुरक्षा बढ़ाई
रेड अलर्ट जारी होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने गांव जस्सी पौ वाली स्थित तेल डिपो की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा सेना अधिकारियों ने अपने सेना क्षेत्र में भी सुरक्षा प्रबंध सख्त कर दिए हैं। सेना की इंटेलिजेंस के पास भी आतंकियों संबंधी कुछ इनपुट है लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते कोई भी सेना अधिकारी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहा।