Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police alert on those who spoil the environment by spreading rumors on social media

Amritpal Case: सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वालो पर भी पुलिस चौकस, आपकी हर पोस्ट पर नजर

Sun, 26 Mar 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 02:03 AM IST
सार

अब तक 950 के करीब पोस्टों पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ पेज ब्लॉक भी किए गए हैं। फर्जी पोस्ट को भी पुलिस आगे शेयर कर रही है, ताकि अन्य लोग इसका शिकार न हो।

विज्ञापन
Punjab Police alert on those who spoil the environment by spreading rumors on social media
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वाले लोगों पर भी पंजाब पुलिस चौबीस घंटे नजर रख रही है। प्रत्येक पोस्ट को तीखी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद जहां 100 से अधिक ट्वीटर अकाउंट भारत में सस्पेंड किए गए हैं, इसमें कई लोग शमिल हैं। वहीं, पुलिस ने करीब 950 सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्टों को हटाया है। जबकि कुछ फेसबुक पेज ब्लाॅक किए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर सेल में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कई टीमें गठित की हैं। सभी टीमों को क्रमवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें वीडियो, आडियो, ट्वीटर, फेसबुक समेत कई अन्य मंचों पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही कोई भ्रामक जानकारी टीम को मिलती है तो टीम पहले उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाती है।
विज्ञापन


इसके बाद पहल के आधार पर उस कंटेंट को वहां से हटाया जाता है। अगर पेज ब्लॉक तक करना पड़ता है तो वह भी किया जाता है। इसके अलावा जो फर्जी जानकारी होती है। उसे पुलिस द्वारा अपने पेज के माध्यम से फेक न्यूज या जानकारी लिखकर अपलोड की जाती है। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कई लोगों के पेजों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई पेज बाहरी राज्यों से चल रहे हैं। अधिकारियों के अनुुसार मामला काफी संवेदनशील है। ऐसे में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। क्योंकि आप सोशल मीडिया पर कोई भी गलती करते हो तो केवल एक व्यक्ति ही नहीं देखता कि एक ही समय में पूरी दुनिया में दिखना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में विकल्प कम हो जाता है। याद रहे कि पंजाब पुलिस का अपना स्टेट साइबर सेल है। इस सेल का रिजल्ट काफी बढि़या रहा है। कई बड़े फ्रॉड का सेल पर्दाफाश कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed