फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab nagar nigam election, punjab naagar panchayat election

पंजाबः 3 नगर निगम और 32 नगर पंचायतों के चुनाव का शेड्यूल जारी

Fri, 01 Dec 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
punjab nagar nigam election, punjab naagar panchayat election
इलेक्शन - फोटो : demo photo
पंजाब में तीन नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों में मतदान का शेड्यूल जारी हो गया है। राज्य के चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने वीरवार को राज्य के तीन नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों में मतदान के कार्यक्रम का एलान किया। मतदान 17 दिसंबर को होगा। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही संबंधित निगमों, परिषदों और पंचायतों के अधीनस्थ क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता 20 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। इन चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण चुनाव आयोग ने इस पर फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया 2 दिसंबर से
पंजाब भवन में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते जगपाल सिंह संधू ने बताया कि इन चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 दिसंबर को और 8 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती का काम शुरू होगा और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार चुनाव में ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा और वोटरों को पहली बार नोटा के बटन की सुविधा भी दी जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 26 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

3 नगर निगम : अमृतसर, जालंधर, पटियाला
32 नगर काउंसिल व नगर पंचायतें : राजासांसी (अमृतसर), हंड्याया (बरनाला), अमलोह (फतेहगढ़ साहिब), मल्हांवाला खास और मक्खू (फिरोजपुर), भोगपुर, शाहकोट, गोराया और बिलगा (जालंधर), ढिल्लवां, बेगोवाल और भुलत्थ (कपूरथला), माछीवाड़ा, मुल्लांपुर दाखा, मलौद और साहनेवाल (लुधियाना), बाघापुराना, धरमकोट और पंजतूर (मोगा), बरीवाला (मुक्तसर), घग्गा और घनौर (पटियाला), नरोट जैमल सिंह (पठानकोट), दिड़बा, चीमा, घनौरी और मुनक (संगरूर), खेमकरन (तरन तारन), भिक्खी (मानसा), बलाचौर (एसबीएस नगर), तलवंडी साबो (बठिंडा) और माहलपुर (होशियारपुर)।


1903 पोलिंग स्टेशन-
756 : अमृतसर नगर निगम
563 : जालंधर नगर निगम
254 : पटियाला नगर निगम
13 : बरनाला में, बठिंडा में 15, फिरोजपुर में 19, फतेहगढ़ साहिब में 13, होशियारपुर में 13, कपूरथला में 37, लुधियाना में 70,मोगा में 35, मानसा में 13, श्री मुक्तसर साहब में 11, पठानकोट में 11, संगरूर 52,शहीद भगत सिंह नगर 15 और तरनतारन में 13 पोलिंग स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed