फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab minister razia sultana says We do not have Aladdin magic lamp

पंजाब की मंत्री बोलीं- हमारे पास अलादीन का चिराग नहीं, जिसे घिसें और इमारत बन जाए

Fri, 22 Feb 2019 09:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Feb 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab minister razia sultana says We do not have Aladdin magic lamp
पंजाब की उच्च शिक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना - फोटो : सोशल नेटवर्क

पंजाब के संगरूर जिले के कई इलाकों में डिग्री कॉलेज न खुलने के सवाल का जवाब देते हुए पंजाब की उच्च शिक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा है कि हमारे पास अलादीन का कोई चिराग नहीं है, जिसे घिसने से फौरन इमारत खड़ी हो जाएगी। दरअसल हाल ही में आम आदमी पार्टी विधायक और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने डिग्री कॉलेज का मुद्दा उठाया था। 

विज्ञापन


रजिया सुल्ताना ने विधानसभा में हरपाल सिंह के सवाल पर यह जवाब दिया। प्रतिपक्ष नेता हरपाल ने संगरूर जिले के भवानीगढ़, डिर्बा और कुछ अन्य क्षेत्रों में डिग्री कॉलेजों की स्थिति जानने की मांग की थी। उन्होंने सदन में सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे संगरूर में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं खुले गए और न ही कॉलेजों में स्टाफ की भर्तियां हुईं। 
विज्ञापन


सदन में शून्य काल के दौरान चीमा के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री सुल्ताना ने बताया कि भवानीगढ़ में बन रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। एक इमारत को बनने में 2 से ढाई साल लग जाते हैं। हमारे पास कोई अलादीन का चिराग नहीं है कि जिसे रगड़े और इमारत बनकर तैयार हो जाए। हमने कई इलाकों में कक्षाएं भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने (नेता प्रतिपक्ष) जो भी आरोप लगाए हैं वह सब झूठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed