फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Ministers leaves for Delhi to meet Amit shah over missing farmers

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मंत्री व सांसद ने की मुलाकात, लापता किसानों का मुद्दा उठाया

Mon, 01 Feb 2021 09:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab Ministers leaves for Delhi to meet Amit shah over missing farmers
गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठेगा लापता किसानों का मुद्दा। - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुए किसानों की खोज को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सांसद मनीष तिवारी और विधायक डॉ. राजकुमार ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की।

विज्ञापन


बैठक के बाद कैबिनेट मंत्रियों रंधावा और सरकारिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाबी किसानों के केस लड़ने के लिए 40 वकीलों की टीम बनाई गई है और इस टीम ने काम शुरू कर दिया है। वकीलों की यह टीम गिरफ्तार किसानों व नौजवानों और उनके माता-पिता से बातचीत कर वकालतनामे साइन करवाएगी और मामलों की बिना किसी फीस के कानूनी पैरवी करेगी। गृह मंत्री के साथ बैठक के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों के प्रति नरम रुख अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के बीच कृषि कानूनों को लेकर बने गतिरोध के बारे में एक सवाल के जवाब में रंधावा ने बताया कि उनकी तरफ से किसानों की मांगों के हल के लिए जल्द कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस पर अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार बातचीत के लिए तैयार है और किसानों की फोन का इंतजार किया जा रहा है। रंधावा ने बताया कि कृषि कानूनों और दिल्ली के घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से दो फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने गिरफ्तार लोगों की सूची वेबसाइट पर डाली
मंत्रियों ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में लापता हुए नौजवानों को लेकर उनके पारिवारिक सदस्यों के दर्द को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग का समय लिया था। रंधावा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री की तरफ से मीटिंग के दौरान जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की सूची गृह मंत्रालय की तरफ से वेबसाइट पर डाल दी गई है। इसके अलावा यदि पंजाब सरकार की तरफ से व्यक्तियों के लापता होने के बारे में कोई और सूची मुहैया करवाई जाती है तो उनका पता लगाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed